{"_id":"663be73f8ab4e34386030a35","slug":"various-trains-will-operate-on-changed-routes-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-114441-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: परिवर्तित मार्गों से संचालित होंगी विभिन्न ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: परिवर्तित मार्गों से संचालित होंगी विभिन्न ट्रेनें
विज्ञापन
गाजीपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्री सुविधाओं में उन्नयन और परिचालनिक सुगमता के लिए प्रयागराज जंक्शन पर स्टेशन का उन्नयन कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर छपरा से नौ मई से छह जून तक चलने वाली 05193 छपरा-पनवेल विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-वाराणसी-प्रयाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी अस्थाई रूप से प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 22.22 बजे पहुंचकर 22.24 बजे छूटेगी। वहीं पनवेल से 10 मई से सात जून तक चलने वाली 05194 पनवेल-छपरा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयाग-वाराणसी-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी अस्थायी रूप से प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 01.45 बजे पहुंचकर 2.05 बजे छूटेगी।
गोंडिया से छह, 13 और 20 मई को चलने वाली 08795 गोंदिया-छपरा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी अस्थायी रूप से प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 11.50 बजे पहुंचकर 12.05 बजे छूटेगी। छपरा से सात, 14 एवं 21 मई को चलने वाली 08796 छपरा-गोंदिया विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी अस्थायी रूप से प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 3.38 बजे पहुंचकर 3.40 बजे छूटेगी। गोरखपुर से 10 जून को चलने वाली 01102 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी अस्थायी रूप से प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 21.40 बजे पहुंचकर 21.42 बजे छूटेगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार की ओर से दी गई।