फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Varanasi ATS arrested fake currency smuggler in ghazipur RS 50 thousand rewarded

Ghazipur: जाली नोटों के तस्कर को वाराणसी एटीएस ने दबोचा, 50 हजार का घोषित था इनाम

Thu, 08 Jun 2023 09:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 08 Jun 2023 09:52 PM IST
सार

वाराणसी एटीएस की टीम को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। गाजीपुर जमानिया क्षेत्र से जाली नोटों के तस्कर और 50 हजार के इनामी बबलू बिंद उर्फ बाबिल को गिरफ्तार किया। बाबिल के खिलाफ हत्या, चोरी, मारपीट और गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज है। 

विज्ञापन
Varanasi ATS arrested fake currency smuggler in ghazipur RS 50 thousand rewarded
पुलिस की गिरफ्त में जाली नोटों के तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाली नोटों के तस्कर और 50 हजार के इनामी को वाराणसी एटीएस की टीम ने गुरुवार को गाजीपुर के जमानिया कोतवाली क्षेत्र से दबोच लिया। इसके खिलाफ जमानिया, करंडा और शहर कोतवाली में हत्या, चोरी, मारपीट और गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज है। यह लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी दूसरे राज्यों में जाली नोट पहुंचाता था।

विज्ञापन


14 जनवरी की रात शहर कोतवाली पुलिस ने आरटीआई ग्राउंड के पास से दो लाख 10 हजार 800 रुपये के नकली नोट, प्रिंटर मशीन, नकली नोट बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले पेपर सहित अन्य सामान बरामद किया था। छह आरोपियों को भी दबोचा था।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद पुलिस ने पांडे मोड़ भैदपुर निवासी बबलू बिंद उर्फ बाबिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। 28 अप्रैल को पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए हाथ पांव मार रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अस्सी घाट पर मारपीट और हंगामा, नाविकों ने पर्यटकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, Video वायरल

वाराणसी एटीएस की टीम ने जमानिया क्षेत्र से बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि 50 हजार के इनामी बबलू बिंद की तलाश में पुलिस जुटी थी। पांडे मोड़ भैदपुर में इस मकान है। यहां कोई नहीं रहता है। एटीएस की कार्रवाई की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed