फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Usiya defeated Kurra and Pakhanpura defeated Pajraon

Ghazipur News: उसिया ने कुर्रा और पखनपुरा ने पजरांव को हराया

Fri, 30 Dec 2022 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Usiya defeated Kurra and Pakhanpura defeated Pajraon
सुहवल इंटरकालेज के खेल मैदान पर आयोजित अंतराज्जीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़? - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। स्थानीय गांव स्थित इंटर कालेज के खेल मैदान पर 52वीं अंतर्राज्यीय गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय मेमोरियल फुटबाल चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को खेले गए दो नाकआउट मुकाबले में उसिया ने टाईब्रेकर में कुर्रा को 5-4 वहीं पखनपुरा ने पजरांव बिहार को 5-3 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। उसिया एवं कुर्रा के बीच खेले गए मैच के 36वें मिनट में उसिया के अमजद ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक उसिया ने बढ़त को कायम रखा। इसके बाद मैच के 69वें मिनट में बारा के शकील ने गोलकर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मैच समाप्त होने तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। निर्णायक ने टाईब्रेकर से निर्णय कराने का फैसला लिया। इसमें उसिया ने बारा को 5-4 से पराजित कर दिया। दूसरा मुकाबला पखनपुरा एवं पजरांव के बीच खेला गया। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर रहीं। मैच का निर्णय टाईब्रेकर से कराने का फैसला लिया गया जिसमें पखनपुरा ने पजरांव बिहार को 5-3 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। निर्णायक बृजेश मिश्रा रहे। इस दौरान प्रफुल्लचंद्र राय, आदित्य नारायण राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed