फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Upset with the attitude of the bank, the customers protested, complained to the District Magistrate, what is t

Ghazipur News: बैंक के रवैये से परेशान ग्राहकों ने किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी से की शिकायत, क्या है मामला?

Fri, 25 Aug 2023 03:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 25 Aug 2023 03:24 PM IST
सार

बैंक के ग्राहकों का आरोप है कि उनके खाते में चार-पांच लाख रुपये जमा हैं, लेकिन निकालने में पसीने छूट जा रहे हैं। चार-पांच दिन चक्कर काटने पर एक हजार रुपये ही दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Upset with the attitude of the bank, the customers protested, complained to the District Magistrate, what is t
Ghazipur News: बैंक के रवैये से परेशान ग्राहकों ने किा प्रदर्शन, जिलाधिकारी से की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली के सिद्धेश्वर नगर कालोनी स्थित पूर्वांचल को-आपरेटिव बैंक लिमिटेड को लेकर बड़ी खबर आ रही है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से भी की गई है। बैंक के ग्राहकों का आरोप है कि उनके खाते में चार-पांच लाख रुपये जमा हैं, लेकिन निकालने में पसीने छूट जा रहे हैं। चार-पांच दिन चक्कर काटने पर एक हजार रुपये ही दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: पिंडरा व्यापारी के पूर्व ड्राइवर ने की ऐसी हरकत, दहशत में आ गया पूरा परिवार, ये है मामला
विज्ञापन

लोग पैसे डूब न जाए की डर  से अपने पैसे निकालने में लगे हुए हैं। इसके लिए शुक्रवार को प्रदर्शन भी किए। आरोप लगाया कि बैंक कर्मियों द्वारा पैसा का भुगतान आज-कल करने और टाल मटौल करने से कोई एक माह तो कोई 15 दिन से चक्कर लगा रहा है। पीड़ित खाता धारकों ने बताया कि किसी का तीन लाख और चार लाख रुपये रुपये जमा है। खाता से पैसा निकालने के नाम पर मात्र एक हजार रुपये चार और पांच दिन पर मिल रहा है। ऐसे में पीड़ित खाता धारकों ने जिलाधिकारी को संबोधित शिकायती पत्र लेकर घूम रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं हैं। प्रदर्शन करने वालों में ईशा गोप, सुशीला देवी, सुरेश राम, राधिका देवी, आशा देवी, शारदा देवी, विश्वनाथ राय, शोनरी देवी, शहजाद शाह, राम दुलारी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed