{"_id":"5fcfd4f58ebc3ecf9861bd3c","slug":"up-gold-shown-in-dream-empty-pot-found-in-digging","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सपने में दिखा सोना, खुदाई में मिला खाली हंडा, मामला पहुंचा पुलिस के पास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सपने में दिखा सोना, खुदाई में मिला खाली हंडा, मामला पहुंचा पुलिस के पास
Wed, 09 Dec 2020 01:03 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
सोना
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा गांव निवासी एक युवक ने अंधविश्वास में पड़कर समय और धन दोनों बर्बाद किया। मंगलवार को पुलिस के सामने मामला पहुंचा तो खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार बरकछा निवासी एक युवक ने सपना देखा कि उसकी जमीन के नीचे सोने से भरा हंडा है। इस पर उसने विश्वास कर लिया।
विज्ञापन
उसने चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ओझा से संपर्क किया। ओझा ने पूूजा आदि पर होने वाले खर्च आदि के बारे में बताया। बात पक्की होने पर ओझा ने उसके घर के बाहर खोदाई कराई। लेकिन सोना भरा हंडा मिलने के बजाया मिट्टी भरा हंडा मिला। इस पर जमीन मालिक ने ओझा को सोना निकालने को कहा। लेकिन ओझा और पैसे और पूजा में जीव देने की बात की।
विज्ञापन
मामला एक वर्ष से चल रहा था। इस बीच जमीन मालिक और ओझा में पैसे को लेकर विवाद हो गया। मंगलवार को मामला बरकछा चौकी पर पहुंचा। बरकछा चौकी प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया है।
विज्ञापन
देहात कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि ठगी का मामला नहीं है। एक व्यक्ति के सपनेे में आया कि उसके जमीन के नीचे सोना है। उसने ओझा पकड़कर खोदाई कराई। इस में पैसे को लेकर दोनों में विवाद हुआ। दोनों ने आपस में मामला सुलह कर लिया।