फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two youths left bloodied grandparents grave threatened with burial FIR lodged against 20 people

UP News: दादा-दादी की कब्र पर दो युवकों को किया लहुलूहान, दफना देने की धमकी दी; 20 लोगों के खिलाफ FIR

Sat, 06 Jun 2026 07:12 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 06 Jun 2026 07:12 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर के काजीमंडी कब्रिस्तान में दादा-दादी की कब्र पर श्रद्धांजलि देने गए दो युवकों पर कथित रूप से 20 लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Two youths left bloodied grandparents grave threatened with burial FIR lodged against 20 people
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime: शहर कोतवाली क्षेत्र के काजीमंडी लोटन इमली रोड स्थित कब्रिस्तान में दादा-दादी की कब्र पर श्रद्धांजलि देने गए दो युवकों पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि नखास-मारकीनगंज निवासी अरशद अली ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 28 मई की सुबह करीब 7:40 बजे बकरीद की नमाज अदा करने के बाद उनके पुत्र नबील अली और शिजैन अली काजीमंडी स्थित कब्रिस्तान में अपने दादा-दादी की कब्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गए थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


तहरीर के अनुसार, निगाहीबेग निवासी मिर्जा मुसर्रत, मिर्जा इशरत, मिर्जा अफजल उर्फ टिंक, मिर्जा फैसल, नखास निवासी मिर्जा मुशीर उर्फ चंदु तथा उसके चार भतीजों सहित अन्य लोगों ने मिलकर दोनों युवकों के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर जब परिजन कब्रिस्तान पहुंचे तो नबील अली बेसुध अवस्था में मिला। आरोप यह भी लगाया गया है कि घटना के दौरान एक आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और कब्रिस्तान में ही दफना देने की धमकी दी।

अरशद अली ने अपनी तहरीर में यह भी उल्लेख किया है कि इसी वर्ष फरवरी माह में उनके छोटे भाई खालिद अली और पुत्र नबील अली पर भी इन्हीं आरोपियों ने करीब 15 अन्य लोगों के साथ मिलकर हमला किया था, जिसमें दोनों घायल हुए थे।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed