{"_id":"5ebc27318ebc3e907234b056","slug":"two-youths-from-surat-and-mumbai-who-came-to-ghazipur-found-corona-positive-preparing-to-send-both-to-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरत व मुंबई से गाजीपुर आये दो युवक मिले कोरोना पॉजिटिव, दोनों को वाराणसी भेजने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरत व मुंबई से गाजीपुर आये दो युवक मिले कोरोना पॉजिटिव, दोनों को वाराणसी भेजने की तैयारी
Thu, 14 May 2020 12:17 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 14 May 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के सरायगोकुल और करंडा थाना क्षेत्र के नारीपचदेवरा गांव में बुधवार की देर रात एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिला प्रशासन को मिली रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीसी मौर्य ने की। मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा एवं जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। देर रात इन दोनों गांव में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए और कोरोना पॉजिटिव मरीजों को वाराणसी भेजने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर दस हो गई है। हालांकि इसमें से छह ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य महकमे के एसीएमओ उमेश कुमार ने बताया कि नारीपचदेवरा गांव में छह मई को सूरत से एक युवक आया था। जबकि सरायगोकुल गांव निवासी दूसरा युवक मुंबई से आया है। दोनों के सैंपल 10 मई को जांच के लिए वाराणसी भेजा गया था।
विज्ञापन
इससे पहले बीते शनिवार को नंदगंज के खिजीरपुर और सोमवार को मरदह के नसीरुद्दीनपुर गांव में एक-एक कोरोना पाजिटिव मिले थे। नए मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। हॉटस्पॉट वाले स्थानों पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार मौजूद हैं।
विज्ञापन