फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two workers in critical condition after oxygen cylinder explosion

Ghazipur News: आॅक्सीजन सिलिंडर फटने से दो मजदूराें की हालत गंभीर

Thu, 17 Sep 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two workers in critical condition after oxygen cylinder explosion
गाजीपुर। महाराजगंज क्षेत्र में रेलवे लाइन की पटरियों के पास निर्माण कार्य के दौरान बुधवार शाम कामर्शियल ऑक्सीजन गैस सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। हादसे में दो मजदूर गर्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों के पैर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर किया गया है। जिला पंचायत सदस्य पांचू यादव के अनुसार, शाम को काम बंद करने की तैयारी में मजदूर सामान समेट रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान भगवान राम उर्फ विकास और अविनाश कमर्शियल ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर जा रहे थे। सिलिंडर जमीन पर रखते ही तेज धमाका हो गया। दोनों इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान पास के मड़ईनुमा घर में राजेश बिंद की पत्नी बालमति बिंद बर्तन धो रही थीं। वह भी घटना की चपेट में आने से बाल-बाल बचीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल भगवान राम (नान्हू) और अविनाश मूल रूप से कासिमाबाद क्षेत्र के सुरुत पाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल भगवान राम (नान्हू) को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया हैै। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed