फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two prize crooks shot in the leg in an encounter

Ghazipur News: मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों के पैर में लगी गोली

Sun, 16 Jul 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two prize crooks shot in the leg in an encounter
-एक बदमाश पर 25 हजार तो दूसरे पर दस हजार रुपये का इनाम
विज्ञापन

-लूट को अंजाम देने के बाद भाग रहे थे, पुुलिस पर की थी फायरिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। सैदपुर इलाके में एक ट्रक से कागजात और 3500 रुपये लूटकर शुक्रवार की देर रात भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के मुताबिक दोनों बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस पर गोली चलाकर भाग रहे थे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली दोनों के पैर में लगी। एक बदमाश पर 25 हजार रुपये तो दूसरा 10 हजार का इनामी है। जिले के अलग-अलग इलाकों में उसके खिलाफ गैंगस्टर सहित 23 मुकदमे दर्ज हैं।
सैदपुर इलाके में देर रात लूट की घटना की सूचना पाकर पुलिस सक्रिय हो गई। जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया। इसी कड़ी में क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में प्रभारी निरीक्षक सैदपुर और स्वाट टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। तभी, एक बाइक पर सवार दो बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे, जिन्हें टोडरपुर गांव के पास पुलिस ने घेर लिया।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक दोबारा बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई, जो दोनों बदमाशों के पैर में लगी। इससे दोनों गिरकर घायल हो गए। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गई। घायल हुए बदमाशों में गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र के सकरा गांव निवासी सोनू बिंद और दूसरा इसी कोतवाली क्षेत्र के बकरबाद निवासी देवेंद्र बिंद उर्फ देवा बिंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सोनू बिंद 25 हजार का इनामी बदमाश है। उसके खिलाफ गैंगस्टर सहित 25 मुकदमे जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। जबकि उसके साथी देवेंद्र बिंद उर्फ देवा पर नंदगंज थाने में एक मुकदमा दर्ज है। वह दस हजार का इनामी है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से लूट की एक बाइक, पिस्टल .32 बोर,1 तमंचा .315 बोर, 05 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस.32 बोर,1 जिंदा कारतूस.315 बोर के अलावा लूट का बैग भी बरामद किया है, जिसमें ट्रक के कागजात और 3500 रुपये शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed