फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two people, including a married woman, committed suicide by hanging themselves.

Ghazipur News: फंदा लगाकर विवाहिता सहित दो लोगों ने दी जान

Sun, 03 Dec 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a married woman, committed suicide by hanging themselves.
गाजीपुर। जिले के दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की रात फंदे से झूलकर विवाहिता सहित दो लोगों ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लठ्ठूडीह: करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में देर रात विवाहिता शाइस्ता परवीन (26) ने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। उसकी शादी दस वर्ष पूर्व इलाहाबाद निवासी कादीर खान के साथ हुई थी। शादी के बाद शाइस्ता ससुराल में केवल तीन दिन ही रही चौथे दिन अपने पिता के घर वापस आ गई। तभी से वह ताजपुर गांव में पिता के साथ रह रही थी। शाइस्ता पिता की इकलौती संतान थी।
विज्ञापन

देर शाम खानाखाकर सभी अपने कमरे में सोने चले गए। कुछ देर बाद पास की एक महिला किसी काम से दरवाजे पर पहुंचकर शाइस्ता को आवाज लगाने लगी। इधर परिजन और आस-पास के लोग भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने अंदर से बंद दरवाजे की कुंडी चटका अंदर का नजारा देख दंग रह गए और परिजन बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदगंज: धरवां गांव निवासी दिनेश बिंद (33) टोटो चालक था। देर रात कमरे की छत में लगे हुक में रस्सी का फंदा बनाकर फंदे से लटक गया। किसी काम से जब पिता नंदू बिंद उसके कमरे के तरफ गए तो फंदे से लटकता देख शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आस-पास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी काटकर जब-तक नीचे उतारा, उसकी मौत हो चुकी थी।
धरवां गांव के प्रधान सुरेंद्र प्रसाद ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी मंशा देवी रक्षाबंधन पर मायके गई हुई थी। घटना की जानकारी होते ही शनिवार की सुबह रोते बिलखते घर पहुंची। उनको दो पुत्र और एक पुत्री है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

------------------------------
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में शनिवार के संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई। प्रेमशिला (35) पत्नी अशोक चौहान का शव घर में फंदे से लटकता मिला। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने बताया कि विवाहिता कुछ दिन से बीमार चल रही थी। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed