फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lekhpals boycotted work in protest against their demands not being met.

Ghazipur News: मांगों के पूरा नहीं होने के विरोध में लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार

Wed, 23 Sep 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals boycotted work in protest against their demands not being met.
मुहम्मदाबाद। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की लंबे समय से लंबित मांगों पर शासन स्तर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के विरोध में मंगलवार को मुहम्मदाबाद तहसील परिसर में लेखपालों ने एकजुट होकर अतिरिक्त हल्कों का कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि अतिरिक्त हल्कों का कार्य लगातार बढ़ने से लेखपालों पर काम का अधिक दबाव बढ़ रहा है। चेतावनी दी कि अगर लंबित मांगों पर शासन स्तर से शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो अतिरिक्त हल्कों के कार्य बहिष्कार आगे किया जाएगा।
विज्ञापन

संतोष ने कहा कि 2019 में करीब 650 लेखपालों का अंतर मंडलीय स्थानांतरण किया गया था। इसके बावजूद स्थानांतरण से संबंधित कई प्रकरण अभी भी लंबित हैं। वर्तमान में अधिक संख्या में लेखपाल अपने गृह जनपद एवं गृह मंडल में स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। संघ की प्रमुख मांगों में चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची तत्काल जारी करने, चयन वर्ष 2024 के नव नियुक्त लेखपालों की विभागीय परीक्षा का परिणाम एवं प्रशिक्षण प्रमाणपत्र शीघ्र घोषित करने तथा रिक्त पदों पर भर्ती बढ़ाने के संबंध में भी चर्चा की गई। संघ ने प्रारंभिक वेतनमान को पे-लेवल-5 (ग्रेड पे 2800) किए जाने तथा लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित किए जाने की मांग भी दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed