फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Train and Road Accident in ghazipur Seven people dead including women mourning in family

हादसों में सात लोगों की मौत: ट्रेन से कटे तीन, अज्ञात वाहन ने दो बुजुर्गों को कुचला, गंगा में डूबा युवक; मातम

Sat, 07 Jun 2025 12:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 12:00 AM IST
सार

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुए विभिन्न हादसों में सात लोगाें की माैत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया था।

विज्ञापन
Train and Road Accident in ghazipur Seven people dead including women mourning in family
मातम मनातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार रात और शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। सादात क्षेत्र के बरवा कला गांव में एक महिला और सिधौना हॉल्ट के समीप एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जान गंवाने वाले युवक को आगामी आठ जून को दिल्ली जाना था। गुरुवार को वह अपनी बुआ के घर गया था।

विज्ञापन


सादात : बरवा कला गांव निवासी इंद्रबाला देवी (53) शुक्रवार को पैदल ही कहीं जा रही थीं। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय उनका पैर फिसल गया और वह रेल लाइन पर गिर पड़ीं। बताते हैं कि जब तक वह उठ कर खड़ी होतीं, तब तक ट्रेन आ गई और ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने-बिलखने से मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

खानपुर के हीरानंदपुर गांव निवासी अजय प्रजापति (25) की गुरुवार की रात सिधौना हाॅल्ट के उत्तर तरफ ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई संजय प्रजापति ने बताया कि छोटा भाई अजय दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह गत 24 मई को घर आया था। उसे आठ जून को वापस दिल्ली जाना था। 

वह सिधौना बुआ के घर गया था। देर रात तक घर वापस न लौटने पर उसकी तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला। दूसरे दिन सुबह जीआरपी और स्थानीय पुलिस की सूचना पर ट्रेन से कटकर मौत की जानकारी मिली। थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

साड़ी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
दुबिहा के करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के बाराचवर गांव में गुरुवार की शाम एक विवाहिता का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

बिहार के कैमूर भभुआ जिले के चांद थाना भरारी कला निवासी अकबर अली ने पुलिस को बताया कि छोटी बहन आसिया खातून (22) का निकाह जनवरी 2024 में बाराचवर गांव निवासी आरिफ के साथ किया था। एक बाइक, 1.5 लाख नकद के साथ गहना, टीवी, फ्रिज आदि देकर विदा किया था। जब वह मायके आई तो उसने बताया की पति आरिफ, ससुर चमचम अली, सास सैरून और ननद हिना दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

साथ ही 50 हजार रुपये लेकर आने का दबाव बना रहे हैं। बहन को दो माह पहले ही समझा-बुझाकर कर ससुराल भेजा था। इधर गांव के एक व्यक्ति ने शाम को फोन कर बताया कि उसकी बहन फंदे पर झूल गई है। देर शाम को उसकी ससुराल बाराचवर पहुंचे तो वह मृत पडी थी। 

उसके पति, ससुर, सास और ननद ने मिलकर दहेज के लिए जान से मार दिया। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष विरेंद्र कुमार ने बताया कि विवाहिता के पति सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Train and Road Accident in ghazipur Seven people dead including women mourning in family
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन। - फोटो : अमर उजाला

मारपीट से क्षुब्ध युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
सैदपुर-गाजीपुर के कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर रेल ट्रैक के हसनपुर क्रॉसिंग के पास शुक्रवार को एक युवक का शव मिला। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के बड़े भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी भांजी यहां रहकर पढ़ती थी। गत चार जून को एक किशोर बहला फुसलाकर उसे भगा ले गया था। इसकी सूचना थाने पर दी गई। 

दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने बुलवाया और पूछताछ कर रही थी। इस दौरान किशोर का मामा सुलह-समझौते के लिए दबाव बनाने लगा। सुलह-समझौता नहीं हुआ। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि किशोर पक्ष के लोगों ने सैदपुर घाट रोड सब्जीमंडी के पास भाई को मारा-पीटा। इस बेइज्जती से क्षुब्ध भाई ने हसनपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। 

कार की टक्कर से सुबह सैर के लिए निकले दो लोगों की मौत
सुबह सैर करने के लिए निकले दो लोगों को राजनगर एक्सटेंशन स्थित रोटरी गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर लग गई। हादसे में सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति कार के टायर के नीचे आकर कुचल गया, जबकि दूसरा टक्कर लगते ही सड़क किनारे करीब 25 फुट गहरी खाई में जा गिरा। 

घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार स्विफ्ट कार से टक्कर लगने की बात कही है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बृजनगरी निवासी सुभाष सिंह चौहान (57) और उनका पड़ोसी कमलेश यादव (45) घर से सैर करने के लिए निकले थे। 

लौटते समय जब वह राजनगर एक्सटेंशन के रोटरी गोलचक्कर के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आई कार से दोनों को टक्कर लग गई। टक्कर लगते ही सुभाष सिंह चौहान का सिर कार के टायर से कुचल गया, जबकि कमलेश यादव सड़क किनारे खाई में जा गिरे।

पुलिस ने की कार्रवाई

आसपास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची नंदग्राम पुलिस दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सुभाष के बड़े बेटे रिंकू ने बताया कि उनके पिता पूर्व में सिक्योरिटी गार्ड थे और अब घर पर ही रहते थे। 

पुलिस ने दोनों शवों का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। एसीपी ने बताया कि रोटरी गोलचक्कर के पास लगे अधिकांश सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में घटना के समय एक स्विफ्ट डिजायर कार दिखाई दी है। कार की जानकारी जुटाई जा रही है।

Train and Road Accident in ghazipur Seven people dead including women mourning in family
नदी में डूबने से मौत। - फोटो : अमर उजाला

ननिहाल आया युवक नहाते समय गंगा में डूबा
गंगा के नरवा घाट पर शुक्रवार को सुबह नहाते समय एक युवक गंगा में डूब गया। ननिहाल आया युवक ममेरे भाई और उसके दो मित्रों के साथ गंगा में नहाने गया था। उसे बचाने के प्रयास में ममेरा भाई और उसके साथी भी डूबने लगे लेकिन किसी तरह तैरकर उन्होंने अपनी जान बचाई। दूसरी तरफ पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी थी।

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के निरानपुर गांव निवासी अमन पांडेय (19) गहमर बघवा टोला में अपने ननिहाल आया था। सुबह करीब 10 बजे ममेरे भाई और उसके दो दोस्तों के साथ वह गंगा स्नान करने नरवा घाट गया था। सभी गंगा में नहा रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण अमन डूबने लगा। 

उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वे भी डूबने लगे। इससे उन लोगों ने किसी तरह तैरकर जान बचाई लेकिन अमन गहरे पानी में चला गया। जानकारी होने पर उसके नाना चंद्रमा उपाध्याय पड़ोस के रामप्रकाश उपाध्याय के साथ रोते-बिलखते गंगा घाट पहुंचे। 

घटना की जानकारी माता-पिता सहित पुलिस को दी गई। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुट गई। इधर ननिहाल के लोग गंगा घाट के पास बिलखते रहे। ननिहाल के लोगों ने बताया कि बताया कि अमन तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था। वह बीए का होनहार छात्र था। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed