फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Traders handed over leaflets in protest against trade license fee

Ghazipur News: ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा पत्रक

Sat, 30 Nov 2024 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Traders handed over leaflets in protest against trade license fee
जमानिया। नगर पालिका की ओर से नगर में संचालित सभी छोटी-बड़ी दुकानों पर ट्रेड लाइसेंस शुल्क की दरें निर्धारित की गईं हैं। व्यापारियों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश जायसवाल औक समाजसेवी नारायण दास चौरसिया ने उपजिलाधिकारी को बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में अधिकतर छोटे व्यवसायी हैं। वे किसी तरह से दुकान से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। नगर पालिका की ओर से लगाए गए इस कर से व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और उनके सामने समस्याएं आएंगी। आरोप है कि नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक में फर्जी तरीके से प्रस्ताव पारित कराकर इसे लागू कराया गया है। व्यापारियों ने पत्रक के माध्यम से चेताया कि अगर इसे वापस नहीं किया गया तो 7 दिसंबर को नगर के रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस पर उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्द उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर शंकर गोस्वामी‚ विन्ध्याचल शर्मा‚ विकास जायसवाल‚ सुरेंद्र चौधरी‚ पंकज कुमार निगम‚ विरेंद्र कुमार सिंह‚ राकेश जायसवाल‚ रजत जायसवाल‚ अजय‚ कुंदन‚ मनीष यादव‚ संतोष गुप्ता‚ अशोक यादव‚ उपेन्द्र यादव‚ योगेश कुमार‚ गोपाल‚ लाखन वर्मा‚ मनीष जायसवाल‚ बृजेश जायसवाल‚ जगदीश वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed