फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three including home guard died due to electric current

Ghazipur News: करंट से होमगार्ड सहित तीन की मौत

Thu, 14 Sep 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three including home guard died due to electric current
दो मामलों में गिरे तार से हादसा वहीं एक में नीचे झूल रहे तार से लगा करंट
विज्ञापन

परिजनों के रोने- बिलखने से तीन गांवों में मची चीख- पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुधवार को करंट की चपेट में आने से होमगार्ड सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई।
शहर कोतवाली के वनमालिकपुर रूहीपुर निवासी शंभू यादव (65) सुबह पशुओं के लिए चरी काटने खेत में गए थे। इसी दौरान एलटी के गिरे अर्थिंग तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उनकी चीख- पुकार मच गई। आनन फानन में बिजली सप्लाई कटवाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना कासिमाबाद में चावनपुर कोड़र गांव निवासी जनार्दन राजभर (55) कासिमाबाद कोतवाली पर होमगार्ड के पद पर तैनात थे। बुधवार की सुबह ड्यूटी समाप्त कर छह बजे घर पहुंचे। इसके बाद वह धान की फसल देखने के लिए खेत में चले गए। खेत में पहले से एलटी तार टूट कर जमीन पर पड़ा हुआ था। इस दौरान चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन तलाश करने लगे तो देखा कि धान की खेत में मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत से पत्नी पन्ना देवी और पुत्र हरे राम, रामा और सुदामा का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उधर एक अन्य घटना में मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव निवासी किसान बल्ली राम (65) सुबह 7. 35 पर धान के खेत में फसल देखने के लिए गए थे। ईश्वर देव यादव के ट्यूबवेल पर धान के खेत की सिंचाई के लिए पानी के संबंध में बात करने के लिए जा रहे थे। जबकि वहां हाईटेंशन लाइन का तार जमीन से पांच फीट नीचे से झूल रहा था। तार की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही बल्ली की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि तूफान के बाद से ही हाईटेंशन तार काफी नीचे से झूल रहा था। ठीक करने के लिए एसडीओ और जेई से कई बार कहा गया, लेकिन अभी तक ठीक नहीं हो सका है। घटना की जानकारी होने पर पहंचे कासिमाबाद एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया ने मृत किसान के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed