फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Junior archers win 10 medals; Ghazipur dominates in recurve

Ghazipur News: जूनियर तीरंदाजों ने जीते 10 पदक, रिकर्व में गाजीपुर का दबदबा

Thu, 01 Oct 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Junior archers win 10 medals; Ghazipur dominates in recurve
बाराबंकी में आयोजित जूनियर राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप में मेडल के साथ ​खिलाड़ी। फाइल फोटो‚ श्रोत
जमानिया। बाराबंकी में आयोजित जूनियर राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप में जिले के युवा तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य समेत कुल 10 पदक जीते। प्रतियोगिता में रिकर्व इवेंट में गाजीपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मुख्य प्रशिक्षक सतीश दुबे ने बताया कि मिक्स्ड टीम रिकर्व में शैलेंद्र कुमार और खुशी श्रीवास्तव की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। रिकर्व बॉय्स की व्यक्तिगत स्पर्धा में शैलेंद्र कुमार ने रजत पदक हासिल किया। खुशी श्रीवास्तव ने रिकर्व गर्ल्स में रजत और इंडिविजुअल फाइट में कांस्य पदक जीता। रिकर्व बॉय्स टीम इवेंट में शैलेंद्र कुमार, संजय कुमार, विराट मौर्या और युवराज सिंह की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

पुरुष टीम स्पर्धा में मऊ की टीम ने स्वर्ण और गाजीपुर की टीम ने रजत पदक जीता। गाजीपुर की टीम में कुणाल सिंह, उमेश पाल, क्रिश पांडेय और रोहित कुमार शामिल रहे। इंडियन राउंड की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में कुणाल सिंह ने रैंकिंग राउंड और इंडिविजुअल फाइट में कांस्य पदक जीते। इंडियन राउंड मिक्स टीम में कुणाल सिंह और प्रिशू यादव की जोड़ी ने भी कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed