फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FIR against operator for running a clinic without a degree

Ghazipur News: बिना डिग्री क्लिनिक चलाने के आरोप में संचालक पर प्राथमिकी

Thu, 01 Oct 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
FIR against operator for running a clinic without a degree
मनिहारी। हरौली गांव में बिना डिग्री के क्लिनिक संचालित कर मरीजों का इलाज करने के आरोप में पुलिस ने संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। थानाध्यक्ष शादियाबाद राजू दिवाकर ने बताया कि यह कार्रवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर की गई है। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि हरौली गांव निवासी अनिल यादव ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी कि गांव में रामबचन यादव बिना किसी मान्यता प्राप्त डिग्री के क्लिनिक संचालित कर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मौके का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रामबचन यादव मरीजों का इलाज करते मिले पूछताछ में रामबचन यादव के पास इलाज करने से संबंधित कोई डिग्री नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed