फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CPI(ML) took out a procession demanding the cancellation of the SIR

Ghazipur News: एसआईआर रद्द करने की मांग को लेकर भाकपा-माले ने निकाला जुलूस

Thu, 01 Oct 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
CPI(ML) took out a procession demanding the cancellation of the SIR
जमानिया। एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर बुधवार को भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पांडेय मोड़ से निकाला गया जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। इसके बाद सभा कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि एक राष्ट्रीय दैनिक की रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निष्पक्षता को लेकर सवाल उठे हैं। जिला सचिव ओमप्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि एसआईआर के बहाने कमजोर वर्गों, अल्पसंख्यकों और विपक्षी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने, एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने, मतदाता सूची से हटाए गए वास्तविक मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed