फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   This time even magistrates will not be able to keep smartphones in TET exam

टीईटी परीक्षा में इस बार मजिस्ट्रेट भी नहीं रख सकेंगे स्मार्टफोन

Wed, 24 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
This time even magistrates will not be able to keep smartphones in TET exam
शासन ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा कार्य से जुड़ने वाले केंद्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को बिना स्मार्टफोन ड्यूटी करने का निर्देश जारी किया है। इस परीक्षा में पहली पाली में प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों की संख्या 31947 है। इनके लिए कुल 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों की संख्या 20634 है। इनके लिए कुल 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा को सुचारु ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से हर संभव तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। अब तक जो परीक्षाएं होती रही हैं उसमें परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश हमेशा ही जारी किए जाते रहे हैं लेकिन यह पहला अवसर है कि जब परीक्षा ड्यूटी में तैनात रहने वाले केंद्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षकों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को भी स्मार्ट फोन लाने से रोक दिया गया है। माना जा रहा है कि शासन ने यह कदम इसलिए उठाया है कि परीक्षा की पवित्रता पर कोई भी सवाल नहीं खड़ा कर सके। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने बताया कि अन्य प्रशासनिक अधिकारी केंद्रों के भ्रमण के दौरान स्मार्टफोन रख सकेंगे लेकिन परीक्षा के लिए बनाई गई व्यवस्था में केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को अपने पास स्मार्टफोन रखने से मना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed