फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   theft

चोरों ने 80 हजार नकदी एवं आठ लाख का उड़ाया आभूषण

Sat, 23 Jan 2021 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
theft
नन्दगंज के सिहोरी में चोरी के बाद बिखरा समान । - फोटो : GHAZIPUR
नंदगंज। थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। चोर बक्से का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये नकद एवं करीब आठ लाख रुपये मूल्य के आभूषण उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि चोरी के इस मामले की छानबीन तहरीर के आधार पर की जा रही है। तहरीर में कहा गया है कि सिहोरी गांव निवासी शिवशरण पासी बृहस्पतिवार की रात परिजनों के साथ भोजन करने के बाद घर में सो रहे थे। देर रात चोर मकान में पीछे से छत पर चढ़ कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में सो रहे लोगों को बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में रखे बड़े बक्से का ताला तोड़कर छोटे-छोटे चार बक्से उठा ले गए। बाद में घर से 200 मीटर दूर खेत में बक्से का ताला तोड़कर 80 हजार नकद, सोने की दो सिकड़ी, दो अंगूठी, चार कंगन, दो मांग टीका, दो मंगलसूत्र, चार झुमका और चांदी के छह पायल समेत करीब आठ लाख रुपये मूल्य के आभूषण उठा ले गए। महिलाएं जब सुबह उठीं तो कमरे का दरवाजा बंद देख शोर मचाने लगीं। आस-पास के लोगों ने दरवाजा खोला। पीड़ित परिवार की नजर जब दूसरे कमरे में रखे बक्से के टूटे ताले पर पड़ी तो होश उड़ गए। उधर, ग्रामीणों के साथ जब पीड़ित घर से 200 मीटर दूर खेत में पहुंचे तो चारो बक्से फेंके मिले। उन्होंने बताया कि पुलिस चोरी के इस मामले की छानबीन में जुटी है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed