फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The team came for investigation after seeing the chaos

Ghazipur News: अव्यवस्थाएं देख भड़की जांच के लिए आई टीम

Thu, 22 Dec 2022 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
The team came for investigation after seeing the chaos
सुहवल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक के निर्देश पर बृहस्पतिवार को परिवार नियोजन के प्रदेश सलाहकार अरविंद उपाध्याय और बाल स्वास्थ्य प्रोग्राम के प्रदेश क्वार्डिनेटर राजीव दुबे के नेतृत्व में गठित दो सदस्यीय टीम रेवतीपुर सीएचसी पहुंची।
विज्ञापन

जांच के लिए आई टीम ने सबसे पहले चिकित्सा अधीक्षक और प्रभारी अधिकारी के कार्यालय के अभिलेखों और मरीजों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद टीम सीधे परिसर स्थित प्रसव केंद्र पहुंची जहां व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। टीम के द्वारा पूछे गये सवालों का महिला स्वास्थ्य कर्मी जवाब नहीं दे पाई।
विज्ञापन

प्रसव केंद्र में केस सीट, अंतरा रेफरल, रजिस्टर, स्लीप न होने पर टीम के सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की। परिसर मेें कूडा प्रबंधन की कोई व्यवस्था न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल परिसर में डस्टबिन रखने का निर्देश दिया। इस निरीक्षण के क्रम में टीम ओपीडी पहुंची जहां बलगम( स्पूटम) और डेंटल जांच एक ही कक्ष में संचालित होता पाए जाने पर कार्यवाई की चेतावनी देते हुए टीम ने तत्काल दोनों जांच को अलग-अलग कक्ष में शिफ्ट करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच टीम ने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार को स्वास्थ्य केंद्र की दशा सुधारने निर्देश दिया। चेताया कि दूसरी बार जांच में कमी पाए जाने पर सख्त विभागीय कार्रवाई होगी। इस संबंध में परिवार नियोजन के प्रदेश सलाहकार अरविंद उपाध्याय ने बताया कि रेवतीपुर सीएचसी की जांच की गई है। जो भी कमियां मिली हैं,उसकी पूरी रिपोर्ट मंत्रालय के निदेशक को सुपुर्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed