फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The police was trying to cover up the matter by getting the panchayat done.

पंचायत कराकर मामले को रफा-दफा करने जुटी थी पुलिस

Tue, 22 Feb 2022 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
The police was trying to cover up the matter by getting the panchayat done.
शादियाबाद। भदौरा उर्फ घिनहा गांव में कैलाश यादव को पीटकर मार डालने के मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। युवक किशोरी को फोन करके तंग करता था। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने 18, 20 और 21 फरवरी को तीन बार तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। पुलिस कार्रवाई करने के बजाय पंचायत करके मामले को रफादफा करने में जुटी थी।
विज्ञापन

कैलाश यादव के तीन पुत्र अरविंद, अनिल और सुनील परिवार के साथ मुंबई में रहकर कामकाज करते हैं। पिता के हत्या की सूचना पर तीनों पुत्र गांव के लिए परिवार के साथ रवाना हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी की मां नहीं है। पिता के काम पर चले जाने के बाद एक युवक फोन करके उसे परेशान करता था। किशोरी ने इसकी शिकायत अपने पिता से की तो वह युवक के घर उसे समझाने पहुंचे लेकिन युवक ने उल्टे उन्हें की मारने के लिए दौड़ा लिया। हारकर उन्होंने 18 फरवरी को पुलिस को तहरीर दी। कोई कार्रवाई नहीं की गई तो 20 फरवरी को दोबारा तहरीर दी। उसके बाद सिर्फ डायल 112 की पुलिस पहुंची और गांव में घूमकर चली गई। उसके बाद 21 फरवरी को वे फिर थाने में शिकायत करने पहुंचे तो हल्का पुलिस सब इंस्पेक्टर के साथ पहुंची। गांव पहुंचने के बाद पुलिस वाले पंचायत करके मामले को रफा-दफा में जुट गए। पंचायत में किशोरी के चचेरे दादा कैलाश यादव ने कुछ कह दिया था। इसी बात से खफा होकर आरोपियों ने उनको पीटकर मार डाला। अगर पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेती और कार्रवाई की होती तो शायद हत्या की घटना नहीं होती। स्थानीय पुलिस की लापरवाही से इस तरह की घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed