फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The entrance exam will be in security upstart

कड़ी सुरक्षा में होगी नवोदय की प्रवेश परीक्षा

Fri, 06 Feb 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 06 Feb 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
The entrance exam will be in security upstart

 जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश की परीक्षा 7 फरवरी को जिले के पांच परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में जिले के विभिन्न विकासखंडों के 3694 अभ्यर्थी बैठेंगे। कक्षा छह की 40 सीटों के लिए होने वाली परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच होने वाली परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए ब्लाकवार केन्द्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन



शहर के पुलिस लाइन के पास स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में हर वर्ष कक्षा छह में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। आगामी शैक्षिक सत्र के लिए कक्षा 6 में दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से लिया जाना है। कक्षा की 40 सीटों पर होने वाली परीक्षा में इस बार 3694 अभ्यर्थी बैठेंगे।

विज्ञापन


इनके लिए पांच परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। शनिवार को एक पाली दिन में साढ़े 11 से डेढ़ बजे तक होने वाली परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए ब्लाकवार केन्द्रीय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।  संबंधित केन्द्रों को सभी आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध करा दिया गया है। शुक्रवार को केन्द्रों पर सीटिंग अरेंजमेंट का कार्य पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य मुख्तार आलम ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जाने वाली परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा के बाद सभी कापियों को सील्ड कर नोडल सेंटर भेज दिया जाएगा जहां से उत्तर पुस्तिकाएं सीबीएसई बोर्ड जाएंगी। 


केन्द्रीय पर्यवेक्षक केन्द्रों पर रहेंगे तैनात- जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा उसे नकलविहीन संपन्न कराने के लिए विद्यालय की तरफ से ब्लाकवार सभी परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्रीय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। केन्द्रीय पर्यवेक्षक की भूमिका विद्यालय के शिक्षक निभाएंगे।  


सभी पांच केन्द्रों पर सोलह पर्यवेक्षक तैनात होंगे। इसमें दो केन्द्रों पर 4-4, दो पर 3-3 तथा एक परीक्षा केन्द्र पर 2 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। इसके अलावा विद्यालय के प्रधानाचार्य मुख्य प्रेक्षक के रूप में परीक्षा की शुचिता पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed