फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The drain is being constructed at a cost of Rs 27.67 lakh, which will provide relief from waterlogging.

Ghazipur News: 27.67 लाख रुपये की लागत से बन रहा नाला, जलभराव से मिलेगी राहत

Thu, 20 Aug 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The drain is being constructed at a cost of Rs 27.67 lakh, which will provide relief from waterlogging.
विकास भवन पर निर्माणाधीन आरसीसी नाला। संवाद
गाजीपुर। शहर के विकास भवन चौराहा से शास्त्रीनगर के बीच आरसीसी ढक्कनयुक्त नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे पीरनगर और शास्त्रीनगर मोहल्ले में रहने वालों के साथ ही रोजाना इस सड़क से गुजरने वाले करीब 4500 से अधिक लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ डीके राय ने बताया कि, नगर पालिका परिषद की तरफ से शहर के विकास भवन चौराहा से जिलाधिकारी आवास होते हुए शास्त्रीनगर चौराहा तक ढक्कनयुक्त आरसीसी नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शहर के कचहरी, शास्त्रीनगर, विकास भवन और गोराबाजार जैसे शहर के प्रमुख इलाकों को जोड़ने वाले इस सड़क पर रोजाना हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते है। ऐसे में इन दिनों में हो रही बारिश के चलते उनकों जल जमाव की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। इसको देखते हुए नगर पालिका करीब 27.67 लाख रुपये की लागत से इस नाले का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे शहर के पीरनगर और शास्त्रीनगर मोहल्ले में रहने वाले करीब 3500 और रोजाना करीब 1000 से अधिक की संख्या में गुजरने वाले लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed