फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The death of former leader falling from train

ट्रेेन से िगरकर पूर्व भाजपा नेता की मौत

Thu, 15 Sep 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की बुधवार की सुबह सवारी गाड़ी से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उधर मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके घर पहुंचनी शुरू हो गई।
क्षेत्र के सोमवारी गांव निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. पीएन तिवारी(60) सुबह दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर सवार हो भटनी से वाराणसी जा रही सवारी गाड़ी से मारकंडेय महादेव गंगा स्नान करने जा रहे थे। जखनिया रेलवे स्टेशन पर धीमी रफ्तार से चलती ट्रेन से उतरते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गाड़ी के नीचे आ गए जिससे उनका दोनों पैर कट जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग घटना की जानकारी परिवार के लोगों को देने के साथ ही उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तब तक परिजन भी वहां पहुंच गए। हादसे के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी होते ही दुल्लहपुर बाजार में शोक छा गया। डा. तिवारी दुल्लहपुर में निजी चिकित्सक भी थे। उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही पार्टी के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, प्रभुनाथ चौहान,  रामहित राम, उमाशंकर यादव, विपिन सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, दयाशंकर सिंह, रामचंद्र गुप्त, राजेश सोनकर, मेजर ओमप्रकाश, श्यामनारायन, प्रमोद वर्मा  के अलावा प्रमुख        प्रतिनिधि मसाला सिंह आदि मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed