फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The chants of Ganpati Bappa Morya echoed throughout the day.

Ghazipur News: दिन भर गूंजते रहे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

Wed, 16 Sep 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The chants of Ganpati Bappa Morya echoed throughout the day.
शादियाबाद के कस्बा कोइरी के पंडाल में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा-संवाद
गाजीपुर। शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को दूसरे दिन गणेशोत्सव की धूम रही। शहर से लेकर तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित भगवान गणेश की मूर्तियोंं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। मंदिरों, घरों और सार्वजनिक पंडालों में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे दिन भर गूंजते रहे।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह पंडालों में सोमवार को प्रथम पूज्य गणपति विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पंडालों में गजानन के विराजते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडालों और घरों में प्रतिमाओं की स्थापना के बाद विधि-विधान से पूजा, आरती और मोदक का भोग लगाया जा रहा है। दूसरे दिन भी जिले भर में गणपति बप्पा के पूजन की धूम रही। शहर के विभिन्न स्थानों मिश्रबाजार, स्टेशन, चीतनाथ एवं झंडातर पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। सुबह से ही पूजा पंडालों और प्रतिमा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। भक्तों ने भगवान गणेश को लड्डू और मोदक का भोग लगाकर और फूल-माला अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा स्थलों पर वैदिक मंत्रोच्चार, आरती और प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। पूजन स्थलों के पास पंडाल में सुबह से शाम तक गणपति के भजन गूंजते रहे। कई जगहों पर शाम होते ही भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed