फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The brothers who came to drop their sister beat up their mother-in-law and injured them.

Ghazipur News: बहन को छोड़ने आए भाइयों ने सास-ससुर को मारपीट कर किया घायल

Thu, 04 Apr 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
The brothers who came to drop their sister beat up their mother-in-law and injured them.
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हरपुर गांव स्थित ससुराल में बहन को छोड़ने आए भाइयों ने सास-ससुर को मारपीट कर घायल कर दिया था। बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के हरपुर स्थित ससुराल में बहन को छोड़ने के लिए भाई धनंजय और धर्मराज बाइक से आए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई और दोनों भाइयों ने बहन के ससुर काली दयाल यादव से मारपीट शुरू कर दी। जब काली दयाल की पत्नी दुर्गा देवी बीच-बचाव करने पहुंची तो उन्हें भी दोनों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। इसमें काली दयाल को सिर पर तो उनकी पत्नी के हाथ में चोट आई थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि पति-पत्नी घटना में घायल हो गए थे, जिनका इलाज चल रहा था। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर चंदौली जनपद के धीना गांव निवासी धनंजय एवं धर्मराज के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed