फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The assistant teacher examination will be held today, with 6432 candidates participating

Ghazipur News: सहायक अध्यापक परीक्षा आज, 6432 परीक्षार्थी शामिल होंगे

Sat, 17 Jan 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The assistant teacher examination will be held today, with 6432 candidates participating
गाजीपुर। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष-महिला) (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी को किया गया है। इसमें 6432 परीक्षार्थी शामिल होंगे, इनके लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो पाली में होने वाली इस परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसको सकुशल संपन्न कराने की सभी तैयारी पूरा कर ली गई है।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (प्रारंभिक) परीक्षा दो पाली में होगी। पहली सुबह 9 से 11 बजे तक होगी इसमें 3648 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। दूसरी पाली 3 से 5 बजे तक आयोजित की गई है, जिसमें 2784 महिला-पुरुष बैठेंगे। जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें राजकीय सिटी इंटर काॅलेज, लूर्दस कांवेंट बालिका इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर, डीएवी इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज, इंटर कालेज खालिसपुर, एमएएच इंटर कालेज तथा शिवपूजन इंटर कालेज शामिल हैं। दो जोनल मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर और 8 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा की शुचिता के लिए सह केंद्र व्यवस्थापकों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed