समाजवादी पार्टी की सदर विधानसभा की बैठक मंगलवार समता भवन पर हुई। इसमें पांच अगस्त को समाजवादी चिंतक एवं छोटे लोहिया के नाम से विख्यात रहे जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर निकलने वाली तहसीलवार समाजवादी साइकिल यात्रा को सफल बनाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। तहसील सदर के कार्यकर्ताओं की साइकिल यात्रा पार्टी कार्यालय समता भवन से शुरू होकर पीजी कालेज गोराबाजार, महराजगंज, मिरनापुर होते हुए सिटी रेलवे स्टेशन पर जाकर समाप्त होगी। सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद ने कहा कि इस साइकिल यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता तन मन धन से जुट जाए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में जुल्म ज्यादती बेइंतहा बढ़ गई है। भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों से प्रदेश की जनता कराह रही हैं। यह सरकार प्रत्येक मोर्चे पर फेल हो चुकी है। इस सरकार का जाना तय है। पांच अगस्त को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता साइकिल यात्रा के माध्यम से योगी सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकने का काम करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, राजेश कुशवाहा, पूर्व मंत्री सुधीर यादव पूर्व मंत्री जै किशन साहू, दिनेश यादव, असलम खां, अजय कुमार श्रीवास्तव, अजीत यादव, बलिराम यादव, प्रभुनाम राम, राम ज्ञान, शहनवाज खां, आदित्य यादव, सदानंद कन्नौजिया, राकेश यादव, रीना यादव, कमलेश बिंदु आदि मौजूद थे। संचालन महासचिव रमेश यादव ने किया।