{"_id":"610c24528ebc3ec1f3743c77","slug":"teenager-raped-case-registered-ghazipur-news-vns6044739113","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने युवक की ओर से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के दादा की तहरीर पर बुुधवार की देर शाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
पीड़िता के दादा ने पुलिस को बताया कि बीते 29 जुलाई को वह अपनी पत्नी के साथ मुहम्मदाबाद गए हुए थे। उनका पुत्र खेत पर काम करने गया था। घर में केवल दो बहुएं ही थी। उसी दिन करीब 11.30 बजे उनकी पोती दरवाजे पर रखे गए मवेशियों की देखभाल कर घर आ रही थी कि उसी दौरान रास्ते में अपनी झोपड़ी के पास खड़े एक युवक ने उसे बुलाया और उसे पकड़कर झोपड़ी के अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर मारने की भी धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। पीड़िता घबरा गई और डर से उसने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी। बीते चार अगस्त को पीड़िता के पेट और शरीर में असहनीय दर्द होने लगा तो सचाई खुलकर परिजनों के सामने आई। थानाध्यक्ष हरि नारायण शुक्ला ने बताया कि पीड़िता के दादा ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
अराजकतत्वों ने शिलापट्ट किया क्षतिग्रस्त
मुहम्मदाबाद। स्थानीय विकास खंड के टड़वा ग्राम पंचायत में हनुमानगंज में जाने वाली सीसी सड़क के शिलापट्ट को बुधवार की रात अराजकतत्वों ने तोड़ दी। टड़वा ग्राम पंचायत में नवापूरा हाटा संपर्क मार्ग से हनुमानगंज मे गणेश गुप्ता के मकान तक पूर्वांचल विकास निधि से बनी सीसी सड़क जिसका लोकार्पण स्थानीय बिधायक अलका राय द्वारा किया गया था। रात में अराजकतत्वों द्वारा शिलापट्ट को तोड़ दिया। लोगो ने शिलापट्ट को क्षतिग्रस्त करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद