फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager gang-raped, then pushed into the Ganges and fled

Ghazipur: मोबाइल का लालच देकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, फिर वाराणसी लाकर गंगा में फेंका, मछुआरों ने बचाया

Wed, 15 Mar 2023 05:41 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 15 Mar 2023 05:41 PM IST
सार

गाजीपुर की सैदपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी से पूछताछ में सामूहिक दुष्कर्म के पीछे की जो कहानी सामने आई, वो हैरान करने वाली है। पांच आरोपियों को पकड़ा गया है। चार आरोपी किशोर हैं, जबकि एक आरोपी बालिग है।

विज्ञापन
Teenager gang-raped, then pushed into the Ganges and fled
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पता चला है कि दुष्कर्म के आरोपियों ने किशोरी को वाराणसी ले जाकर जिंदा ही गंगा नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज करके मंगलवार को माहपुर तिराहे से पांच आराेपियों को पकड़ा है। चार आरोपी किशोर हैं। बालिग आरोपी नंदरौल बौरवा निवासी शैलेश कुमार को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। किशोर आरोपियों को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मामला पांच मार्च का है। साजिश के तहत एक किशोर ने किशोरी को अपने जाल में फंसाया और मोबाइल फोन खरीदने के लिए 20 हजार रुपये की लालच में उसे अपने दोस्तों के हवाले कर लिया। दोस्त किशोरी को वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के एक खेत में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी किशोरी को लेकर वाराणसी गए। दिनभर गाड़ी में बैठाकर उसे घुमाया, लेकिन पकड़े जाने के डर घर छोड़ने की हिम्मत नहीं कर सके। पकड़े जाने के डर से ही किशोरी को वाराणसी के विश्वसुंदरी पुल से गंगा नदी में फेंक दिया। नदी में मछली पकड़ रहे कुछ मछुआरों ने किशोरी को बचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी को बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के होश में आने के बाद खुला मामला

दर्ज मुकदमे के मुताबिक, किशोरी को छह मार्च को होश आया था, फिर परिजन उसे लेकर घर चले गए। किशोरी सदमे में थी। लिहाजा, परिजन कानूनी कार्रवाई नहीं कर सके। 12 मार्च को किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी दी, फिर परिजनों ने सैदपुर कोतवाली की पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया।

किशोरी से पहले दोस्ती की फिर दिया धोखा

पूछताछ में सामूहिक दुष्कर्म के पीछे की जो कहानी सामने आई, वो हैरान करने वाली है। एक आरोपी किशोर ने स्वीकार किया कि उसने किशोरी से दोस्ती की, फिर वाराणसी घुमाने के बहाने उसे साथ ले गए। इस बीच नया फोन खरीदने के लिए 20 हजार रुपये की लालच में उसे अपने अन्य दोस्तों को सौंप दिया। किशोरी को बाइक पर बैठाकर किशोर चौबेपुर ले गए, वहां कुछ और दोस्त मिले।

मकान मालकिन की पोती है किशोरी

दरअसल, सैदपुर क्षेत्र के एक गांव में निर्माणाधीन मकान में काम कर चल रहा था। एक मजदूर के बीमार हाेने पर तीन मार्च को उसका किशोर बेटा काम पर गया था। किशोर ने मकान मालकिन की किशोरी पोती को बहला-फुसला कर ले गया था। किशोरी कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। कोतवाली प्रभारी सैदपुर शिव प्रताप वर्मा ने कहा कि पांच आरोपियों को पकड़ा गया है। चार आरोपी किशोर हैं, जबकि एक आरोपी बालिग है। घटना में प्रयुक्त तीनों बाइकें बरामद कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed