फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenage girl raped in a hut at a brick kiln, accused fled

Ghazipur News: ईंट-भट्ठे पर झोपड़ी में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी भागा

Sun, 13 Apr 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl raped in a hut at a brick kiln, accused fled
क्षेत्र के एक गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर झोपड़ी में अकेला पाकर शनिवार को पड़ोसी युवक ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी भाग गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। एक गांव के 50 से अधिक लोग एक ईंट-भट्ठे पर ईंट पाथने के लिए आए हुए हैं। वे भट्ठे पर ही झोपड़ी डालकर परिवार के साथ रहते हैं। सुबह करीब नौ बजे अधिकांश लोग दूसरे जनपद के एक गांव में लगे मेला को देखने चले गए थे। देख-रेख करने के लिए एक दो किशोरियां थीं। इसी दौरान बगल की झोपड़ी में रह-रहा एक युवक पहुंच गया। जब एक किशोरी किसी काम से कहीं गई तभी आरोपी युवक ने झोपड़ी में मौजूद किशोरी से दुष्कर्म किया। तबतक दूसरी किशोरी झोपड़ी में पहुंच गई और यह देख शोर मचाने लगी। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचते ही आरोपी भाग गया। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed