{"_id":"6ab9740edb43d85fd708a2ea","slug":"over-2000-candidates-attended-the-job-fair-654-received-offer-letters-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-161092-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: रोजगार मेले में आए 2000 से ज्यादा अभ्यर्थी, 654 को मिले ऑफर लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: रोजगार मेले में आए 2000 से ज्यादा अभ्यर्थी, 654 को मिले ऑफर लेटर
विज्ञापन
वृहद रोजगार मेला में ऑफर लेटर लिए अभ्यर्थियों के साथ मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं फदनपुर स्थित एक विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में जंगीपुर में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि प्रशासक जिला पंचायत सपना सिंह द्वारा फीता काटकर विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेला का शुभारंभ किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि रविवार को रोजगार में करीब 2000 से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से कुल 654 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर दिया किया गया।
मुख्य अतिथि सपना सिंह ने रोजगार मेले में आए अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसरों का अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत ऐसे कार्यक्रमों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार हो और रोजगार के इच्छुक युवाओं को सेवायोजित किया जाय। उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है, ऐसे में युवाओं के हित प्रधान है। अतः इनके मांग के सापेक्ष रोजगार मेलों का निरंतर आयोजन होता रहे।
मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने युवाओं की विकसित भारत के नवनिर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने रोजगार मेले के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किए जाने की बात की। साथ ही साथ जनपद गाजीपुर के युवाओं के लिए रोजगार उन्मुख कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने युवाओं में कौशल और प्रशिक्षण की आवश्यकता पर अपने व्याख्यान में विशेष जोर दिया। प्रो. सानंद सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन के लिए वह हमेशा सहयोग के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि इस जिले के अधिक से अधिक रोजगार के इच्छुक युवाओं को ऐसे आयोजनों से रोजगार के अवसर मिलते हैं, जिससे जिले की बेरोजगारी दूर हो सके। यही सरकार की भी इच्छा है। इस अवसर पर काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, डायरेक्टर अमित रघुवंशी, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, उप प्राचार्य नवनीत वर्मा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।