{"_id":"6ab974dd54826744d00b0570","slug":"a-300-bed-hostel-will-be-built-for-mbbs-students-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-161086-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: एमबीबीएस के छात्रों के लिए बनेगा 300 बेड का छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: एमबीबीएस के छात्रों के लिए बनेगा 300 बेड का छात्रावास
विज्ञापन
महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय।
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं के लिए 300 बेड का नया हॉस्टल बनेगा। इसके निर्माण में करीब 20 करोड़ की लागत आएगी। 2027 के मार्च से इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसमें 120 बेड का हॉस्टल छात्राओं और 180 बेड का हॉस्टल छात्रों बनाया जाएगा, इससे एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को आवास संबंधित परेशानियों का सामना न करना पड़े।
उपचार के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा में भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रतिदिन नए आयाम बना रहा है। करीब पांच वर्ष पूर्व स्थापित एमबीबीएस के 100 सीट वाले मेडिकल कॉलेज का पहले बैच के 100 छात्र-छात्राएं पढ़ाई पूरी कर अब संबद्ध 100 बेड के महिला अस्पताल, 300 बेड के नवनिर्मित अस्पताल और 200 बेड के पुरुष अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ रहकर प्रयोगात्मक रूप से पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही इंटर्नशिप भी कर रहे हैं। इसके अलावा पैरामेडिकल की तीन विधाओं एक्स-रे टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन और लैब टेक्नीशियन के भी छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चल रही है।
करीब 20 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज में 300 बेड का नया हॉस्टल का निर्माण होगा। इसमें 120 बेड का हॉस्टल छात्राओं और 180 बेड का हॉस्टल छात्रों के बनेगा। नए वर्ष के मार्च माह में इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। - प्रो. आनंद मिश्रा, प्राचार्य, महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज