फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Only 92 out of 450 poles are in working order; power trips every 10 minutes in the city, and 50 villages are without electricity.

Ghazipur News: चक्रवात से क्षतिग्रस्त 450 में से महज 92 खंभे ही दुरुस्त, शहर में हर 10 मिनट पर ट्रिपिंग, 50 गांवों में बिजली नहीं

Mon, 28 Sep 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Only 92 out of 450 poles are in working order; power trips every 10 minutes in the city, and 50 villages are without electricity.
जहूराबाद-बरेसर मार्ग पर गिरी पेड़ की टहनी। संवाद - फोटो : संवाद
गाजीपुर। जनपद के ग्रामीण इलाकों में रविवार को भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से बहाल नहीं हो पाई। करीब 50 से अधिक गांवों में बत्ती गुल रही। शहर में हर 10 मिनट पर पूरे दिन ट्रिपिंग होती रही। बिजली निगम के दावे के अनुसार अर्नब चक्रवात के असर से जनपद में 450 खंभे क्षतिग्रस्त हुए थे। जबकि सात ट्रांसफाॅर्मरों को नुकसान पहुंचा था। करीब 100 किलोमीटर बिजली के तार जगह-जगह से टूट गए थे। 24 घंटे में बिजली निगम क्षतिग्रस्त 70 खंभे को ही बदल पाया। वहीं गिरे हुए 22 बिजली के खंभे को दुरुस्त किया गया। केवल तीन ट्रांसफॉर्मर ही दुरुस्त हो पाया।
विज्ञापन


29 घंटे से बिजली गुल, 17 हजार की आबादी प्रभावित

सुहवल क्षेत्र के ताड़ीघाट फीडर की बिजली बीते शुक्रवार रात करीब दो बजे से रविवार सुबह सात बजे तक बाधित रही। करीब 29 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लगभग 17 हजार की आबादी प्रभावित हुई। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी पेयजल को लेकर उठानी पड़ी। घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बंद रहे। वही ग्रामीण अमित सिंह, अभिषेक सिंह, प्रशांत सिंह,मनीष सिंह, अनुराग सिंह, पंकज, प्रमोद और चंदन सिंह ने बताया कि अर्नब चक्रवात और तेज हवा-बारिश के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित होना समझ में आता है, लेकिन ताड़ीघाट फीडर पर बिजली कटौती और आपूर्ति बाधित होने की समस्या अक्सर बनी रहती है। वहीं बिजली निगम के अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि चक्रवात के असर और तेज हवा-बारिश के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन


72 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित

खानपुर में बारिश और तेज हवा के कारण क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। अनौनी, करमपुर, अमेदा, शिवदासपुर, मौधा, नायकडीह समेत कई गांवों में करीब 72 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। लगातार तीन दिन से बिजली नहीं आने से उपभोक्ताओं को पानी से लेकर मोबाइल चार्ज करने तक के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। क्षेत्र में बिजली के खंभे और 11 हजार वोल्ट की लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित हुई है। वहीं करमपुर और सिंगारपुर में भी बिजली के खंभे टूट गए हैं। इससे कई गांवों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। बिजली नहीं होने से घरों में पंखे और कूलर बंद हैं, जबकि इन्वर्टर भी जवाब दे चुके हैं। बिजली निगम के जेई प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पावरहाउस पर बिजली की आपूर्ति है। क्षेत्र में बिजली के खंभे और तार टूटने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों में ठप है बिजली आपूर्ति

गाजीपुर। जिले के मौधा, नायकडीह, भुजहुवा, अठगांवा, सौना, पोखरा, छपरा, इटहा, बूढ़नपुर, तराये, अमेदा, जमीन संदल, टड़वा, लौलेहरा, ददरा, दरवेपुर, नोनरा, फत्तेपुर, रजहटी, ताड़ीघाट, बवाड़े, कालूपुर, भागीरथपुर, सरैया, दुहिया, मेदनीपुर, हरिश्चंद्रपुर, बहलोलपुर, सुजानपुर, गरुआ मकसूदपुर आदि गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है।


खराब मौसम के कारण जगह-जगह खंभे गिरने, ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने व बिजली के तार टूटने के कारण कुछ गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित है। लगातार फॉल्ट दुरुस्त करके बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है। क्षतिग्रस्त 70 खंभे को दुरुस्त किया जा चुका है। गिरे 22 खंभे को सीधा किया गया है। इसी तरह अन्य कार्य चल रहे हैं। शहर में हुए फॉल्ट को ढूंढ़कर दुरुस्त किया जा रहा है। इस कारण से समय-समय पर बिजली आपूर्ति बाधित हो जा रही है। - पीके सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम

जहूराबाद-बरेसर मार्ग पर गिरी पेड़ की टहनी। संवाद

जहूराबाद-बरेसर मार्ग पर गिरी पेड़ की टहनी। संवाद- फोटो : संवाद

जहूराबाद-बरेसर मार्ग पर गिरी पेड़ की टहनी। संवाद

जहूराबाद-बरेसर मार्ग पर गिरी पेड़ की टहनी। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed