फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teacher dies in road accident

Ghazipur News: सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

Sat, 13 Jun 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Teacher dies in road accident
मजुई चौराहे के पास बाइकों की टक्कर में-----मृतक छोटू राम। स्रोत- प​रिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सादात। सादात थाना क्षेत्र के मजुई चौराहे के पास शनिवार को दो बाइकों की टक्कर में इकरा कुड़वां गांव निवासी व शिक्षक छोटू राम (25) की मौत हो गई। वहीं, मृतक के चाचा सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी के डॉक्टरों ने घायलों को उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव ने बताया कि इकरा कुड़वां गांव निवासी और बिहार प्रांत में तैनात शिक्षक छोटू राम बाइक से चाचा सुरेश कुमार के साथ जखनिया बहन के ससुराल गए थे। वहां से वापस आ रहे थे। इधर, मजुई पेट्रोल पंप से तेल भराकर आ रहे बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी।
तीनों सड़क पर गिरकर अचेत हो गए। पुलिस तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने छोटू राम को मृत घोषित कर दिया। वहीं चाचा सुरेश राम और दूसरी बाइक सवार भुड़कुड़ा कोतवाली के मुडियारी निवासी सूरज बनवासी की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के रोने- बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव ने बताया कि मृतक छोटू राम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed