{"_id":"6aaee944696d9119bb018225","slug":"protest-held-by-taking-out-a-procession-against-the-ugc-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-160513-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: यूजीसी के खिलाफ जुलूस निकाल किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: यूजीसी के खिलाफ जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जखनिया में यूजीसी के विरोध में मार्च निकालते स्वर्ण मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : 1
जखनिया।
यूजीसी के विरोध में अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा ने शनिवार को जुलूस निकाला। प्रदर्शन करते हुए यूजीसी को वापस लेने की मांग की गई। नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी अतुल कुमार को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा गया।
मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि यूजीसी संविधान के मूल भावना के विपरीत है। यूजीसी द्वारा 2026 में लागू की गई नई अधिसूचना पर पुनर्विचार करना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था का आधार जाति न होकर आर्थिक स्थिति पर होनी चाहिए, ताकि किसी भी वर्ग का गरीब और जरूरतमंद बच्चा इसका लाभ पा सके।
उच्च शिक्षा से वंचित आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए 5 वर्षों के लिए बिना किसी ब्याज के 5 लाख रुपये का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर वेद प्रकाश पांडेय, जितेंद्र तिवारी, आलोक पांडेय, अमरजीत सिंह, राजेश कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।