फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SVM Inter College Bahriabad became the overall champion

Ghazipur News: एसवीएम इंटर कॉलेज बहरियाबाद बना ओवरऑल चैंपियन

Fri, 21 Nov 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
SVM Inter College Bahriabad became the overall champion
बघांव के मिनी स्टेडियम में विधायक खेल स्पर्धा की विजेताओं को ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी प्रदान करत
बहरियाबाद। क्षेत्र के गुरुवार को बघांव स्थित मिनी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की तरफ से जखनियां विधानसभा की विधायक खेल स्पर्धा संपन्न हुई। इसमें अर्पिता कुशवाहा व्यक्तिगत चैंपियन रहीं। वहीं, बालिका वर्ग मेें एसवीएम इंटर कॉलेज बहरियाबाद और बालक वर्ग में एसवीएम इंटर कालेज तथा हुरमुजपुर संयुक्त रूप से ओवर ऑल चैंपियन रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक की 100 दौड़ में अनुराग, लंबी कूद में अभिनव, डिस्कस प्रक्षेप में अभिनव राव, गोला प्रक्षेप में पवन सोनकर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सब जूनियर बालिका वर्ग के गोला और डिस्कस प्रक्षेप में अर्पिता कुशवाहा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, सब जूनियर बालिका वर्ग के गोला व डिस्कस प्रक्षेप में अनुष्का कुशवाहा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बालक वर्ग के गोला प्रक्षेप में आकाश ने स्वर्ण व अमित शर्मा ने रजत पदक हासिल किया। सीनियर बालिका वर्ग के गोला प्रक्षेप नीलू विश्वकर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। संयुक्त आयु वर्ग कुश्ती के 45 किग्रा. भारवर्ग में शिवम यादव प्रथम नीरज यादव द्वितीय, 48 किग्रा. भार वर्ग में अनीश यादव प्रथम सुंदर यादव द्वितीय और 51 किग्रा. भार वर्ग में प्रियांशु प्रथम रोशन द्वितीय तथा 55 किग्रा. भार वर्ग में अखिलेश यादव प्रथम रामआशीष यादव द्वितीय रहे। वॉलीबॉल सीनियर बालक वर्ग में बेलहरा प्रथम व इब्राहीमपुर द्वितीय तथा जूनियर बालक वर्ग में राजापुर प्रथम व बैरख दूसरे स्थान पर रहा। इसके पूर्व जखनियां उपजिलाधिकारी अतुल कुमार और जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्तकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर चंदन यादव, उदयभान, दिनेश सिंह, शिवपूजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कबड्डी में अराजी बुढ़ै़ला और बांठा की टीम ने बाजी मारी
गाजीपुर। भांवरकोल शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत अमरुपुर न्याय पंचायत की खेलकूद प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय बांठा के परिसर में हुई। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अराजी बुढ़ै़ला और बालिकाओं में बांठा की टीम ने बाजी मारी। बालकों की खो-खो में बांठा एवं बालिका वर्ग में अराजी बुढ़ै़ला को पहला स्थान मिला। बालकों की 50 मीटर दौड़ में तरका के छात्र आदित्य एवं बालिकाओं में बांठा की छात्रा सोनाली अव्वल रही। 100 मीटर की दौड़ में बालकों में तरका के साबिर एवं बालिकाओं में अराजी बुढ़ै़ला की अंजली ने बाजी मारी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक आतिश सिंह, अमन आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed