दिलदारनगर। वाराणसी मंडल में आयोजित दो दिवसीय तृतीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मास्क फाइट एवं फिटनेस क्लब के खिलाड़ियों ने 17 पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। सोमवार को वाराणसी से नगर पहुंचे खिलाड़ियों का नगर पंचायत चेयरमैन ने स्वागत किया। कोच अब्दुल सलाम ने बताया कि वाराणसी के रुस्तमपुर बाजार स्थित महादेव पीजी कालेज परिसर में 27 एवं 28 फरवरी को आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में क्लब के कुल 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। खिलाड़ियों ने 17 पदक हासिल किए। स्वर्ण पदक पाने वाले खिलाड़ियों में उसिया के सलीम अंसारी, फुली के दिलशाद राईन, आलमगंज के हर्ष पाठक, भक्सी के अनुज कुमार, कुसी के अजित यादव तथा आलमगंज की शिखा यादव रहीं। रजत पदक पाने वाले खिलाड़ियों में भक्सी के जाबिर खां, एहसान असीम फुली, आजाद कुर्रा, आलमगंज की काजल यादव शामिल हैं। फुली के दिलशाद खां, विक्की कुमार, उसिया के अभिषेक सिंह, चुटहा के कैफ खां एवं खजुरी के अमित कुमार ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। नगर पंचायत चेयरमैन अविनाश जायसवाल ने कहा कि वाराणसी मंडल में जाकर क्षेत्र के होनहार खिलाड़ियों ने 17 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया है। इस मौके पर बेलाल सिद्दीकी, पायलट यादव, रेहान, रिजवान, निलेश यादव आदि उपस्थित थे।