{"_id":"6a4ffaa2eca7424c360b9d69","slug":"son-went-to-replace-a-fused-bulb-electrocution-claimed-his-life-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-155665-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: फ्यूज बल्ब बदलने गया बेटा, करंट ने छीन ली जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: फ्यूज बल्ब बदलने गया बेटा, करंट ने छीन ली जिंदगी
विज्ञापन
चकमकपुर गांव में मृतक अनीश राजभर के पैतृक आवास पर बैठे शोकाकुल परिजन। संवाद
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। घर में फ्यूज बल्ब बदलने गए अनीश राजभर (21) की करंट लगने से मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
चकमकपुर गांव निवासी व मृतक के पिता राजेश राजभर ने बताया कि उनके परिवार के दो मकान हैं। पुराने मकान में भोजन बनाया जाता है, जबकि नया मकान रहने के लिए है। बुधवार रात करीब आठ बजे पुराने मकान में बिजली की खराबी के कारण बल्ब फ्यूज हो गया था। उनका पुत्र अनीश राजभर बल्ब बदलने के लिए वहां गया। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात जैसे ही अनीश का शव घर पहुंचा। पिता राजेश राजभर और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने बताया कि घटना को लेकर उन्होंने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं कराई है। दुल्लहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष राय ने बताया कि मामले की कोई सूचना थाने को नहीं मिली है।