फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Six policemen of ghazipur including inspector suspended for caught truck without permission

Ghazipur: बिना अनुमति ट्रक पकड़ने के मामले में दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित, DIG तक पहुंची थी बात

Sat, 08 Apr 2023 09:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Apr 2023 09:49 PM IST
सार

गाजीपुर जिले का सुहवल थाना आए दिन चर्चा का विषय बना रहता है। इसी थाने के थानाध्यक्ष  समेत छह पुलिसकर्मियों को शनिवार को निलंबित कर दिया गया। बिना अनुमति के पड़ोसी जनपद चंदौली जाकर मछली लदा ट्रक पकड़ने के मामले में यही कार्रवाई हुई। 

विज्ञापन
Six policemen of ghazipur including inspector suspended for caught truck without permission
फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले के सुहवल थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मियों को बिना अनुमति के पड़ोसी जनपद चंदौली जाकर मछली लदा ट्रक पकड़ने के मामले में शनिवार को निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तत्काल प्रभाव से सभी को पुलिस लाइन रवानगी का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


सुहवल थाना आए दिन चर्चा का विषय बना रहता है। गुरुवार को थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मी मछली लदे ट्रक को पकड़ने निजी वाहन से सादे वेश में चंदौली गए थे, लेकिन ट्रक का लोकेशन नहीं मिल सका, इसके बाद वापस थाने आ गए।

विज्ञापन

लूट की आशंका में ट्रक मालिक ने किया था पीछा

इसके अगले दिन शुक्रवार को तीन निजी वाहनों में उपनिरीक्षक रामबाबू सिंह, दीवान देवेंद्र यादव, कांस्टेबल शुभम यादव, शिवकुमार और मनोज के साथ गए। जहां उन्होंने ट्रक को हाईवे से अपने कब्जे में लेकर सुहवल के लिए निकल पड़े। ट्रक को वाराणसी की ओर जाना था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने जैसे ही सैयदराजा की ओर मोड़ा, इसकी लोकेशन ट्रक के मालिक को मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गाजीपुर में मां ने दो मासूमों को चाकू से काट डाला, बेटी को छोड़ा, पति सेना में तैनात

उसने ट्रक लूट की आशंका के मद्देनजर अपने वाहन से उसका पीछा शुरू कर दिया। सैयदराजा थाना के पास घेरकर हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर चंदौली पुलिस पहुंच गई। ट्रक मालिक ने इसकी पूरी जानकारी आईजी, डीआईजी को फोन से दे दी। मामला बढ़ता देख थानाध्यक्ष अपने पुलिस कर्मियों के साथ ट्रक को लेकर सुहवल थाने किसी तरह आए। जहां पीछे से ट्रक मालिक भी पहुंच गया।

पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीर को देख तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह, एक उपनिरीक्षक, एक दीवान व तीन कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। इस संबंध में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने बताया कि बिना अनुमति के गैर जनपद जाने पर पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed