फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   mother killed her two innocent child with knife in ghazipur

मर गई ममता: गाजीपुर में मां ने दो मासूमों को चाकू से काट डाला, बेटी को छोड़ा, पति सेना में तैनात

Sat, 08 Apr 2023 08:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Apr 2023 08:42 PM IST
सार

गाजीपुर के मरदह थाना के हरिकरनपुर गांव में मां ने दो मासूम बच्चों की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी शनिवार सुबह तब हुई जब परिवार के सदस्य बच्चों को जगाने गए। बच्चों का सिर उनके धड़ से अलग था। 

विज्ञापन
mother killed her two innocent child with knife in ghazipur
घटनास्थल पर पहुंचे गाजीपुर एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मां ने अपने कोख से जन्मे दो मासूमों की चाकू से काट कर हत्या कर दी। शुक्रवार रात घटी घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई तो सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना मरदह थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव की है। आरोपी महिला का पति भारतीय सेना में तैनात है। सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गया है। 

विज्ञापन


मरदह थाना क्षेत्र के हमीरपुर निवासी किसान रामबचन यादव के दो पुत्रों में से एक अजीत यादव भारतीय सेना है। अभी उनकी तैनाती कश्मीर में है। दूसरा बेटा अमित घर पर ही रहता है और व्यवसाय करता है। पूरा परिवार बीती रात खाना खाकर सोने चला गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ी बच्ची की नहीं ली जान

अजीत की पत्नी नीतू यादव (35) भी तीन बच्चों औरव उर्फ हैप्पी, हर्षित एवं आराध्या (8) को लेकर अपने कमरे में सोने चली गई। रात में किसी वक्त चाकू से वार कर औरव उर्फ हैप्पी (7 )  और हर्षित (1) की हत्या कर दी। दोनों का सिर धड़ से अलग कर दिया। तीसरी बच्ची को उसने छोड़ दिया। रात भर वो कमरे में ही रही।

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे मौत मामले की अब सुलझेगी गुत्थी, अदालत से समर सिंह की कस्टडी रिमांड मांगेगी पुलिस

mother killed her two innocent child with knife in ghazipur
घर के बाहर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

इस घटना की जानकारी शनिवार सुबह तब हुई जब परिवार के सदस्य बच्चों को जगाने गए। बच्चों का खून से लथपश शव देख पैरों तले जमीन खिसक गई।  हृदय विदारक घटना की सूचना से इलाके में सनसनी मच गई। घर के बाहर भीड़ लग गई। घटनास्थल का मंजर देख लोग सहम उठे। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हत्या में इस्तेमाल चाकू को कब्जे में लेकर नीतू यादव को गिरफ्तार किया। घटना को उसने क्यों अंजाम दिया इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

दादा-दादी ने सुबह देखा खून से लथपथ शव

दिल दहला देने वाली इस घटना के संबंध में परिजन बताते-बताते रो पड़े। शनिवार सुबह बच्चों को जगाने के दादी राजमती देवी कमरे में गईं थीं। चादर हटाया तो बच्चों के खून से लथपथ शव दिखे। सिर अलग था। नजारा देख वो चीख पड़ीं। आवाज सुनकर बच्चों के दादा रामबचन यादव कमरे में पहुंचे। वो भी मौके का मंजर देख चीखने-चिल्लाने लगे।

दादा-दादी की आवाज सुनकर उसी कमरे में सो रही आराध्या की भी नींद खुल गई। वो भी भाइयों का शव देख रोने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का नजारा देख सहम उठे। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ये सब हुआ कैसे है। बच्चों की मां नीतू कमरे में नहीं थी। 

चेहरे पर कोई शिकन नहीं, बोली - हां मैंने मारा

mother killed her two innocent child with knife in ghazipur
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

घर में मौजूद लोग नीतू की तलाश करने लगे। इसी दौरान वो बाथरूम से बाहर निकली। उससे बच्चों की हत्या के बारे में पूछा गया तो उसने जो कहा वो सुनकर लोग कांप उठे। कहा कि बच्चों को मैंने ही मारा है। लड़की को भी मारना चाहती थी, लेकिन उसको छोड़ दी। ये बातें बोलते वक्त वो बिल्कुल सामान्य नजर आई। उसके चेहरे पर कोई शिकन या अपने किए का कोई पछतावा नहीं था।

सूचना पर मरदह थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नीतू यादव को हिरासत में लेकर हत्या में इस्तेमाल चाकू को कब्जे में ले लिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और वारदात के संबंध में जानकारी ली। एहतियातन हमीरपुर गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पति-पत्नी में चल रहा था मनमुटाव

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतू यादव का अपने पति अजीत यादव के बीच काफी दिनों से मनमुटाव चल रहा है। आए दिन दोनों के बीच नोकझोंक भी होती रही है। नीतू तीन दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। वहीं दूसरी ओर गांव सहित क्षेत्र में घटना को लेकर कई तरह की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed