फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Siwan entered the final by winning the match 1-0

Ghazipur News: सिवान ने 1-0 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया

Thu, 08 Feb 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Siwan entered the final by winning the match 1-0
मुहम्मदाबाद। मुहम्मदाबाद नगर स्थित अष्ट शहीद इंटर कालेज के परिसर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित है। बुधवार को दूसरा सेमीफाइनल यूनाइटेड क्लब सीवान एवं नार्थ ईस्ट असम के बीच खेला गया। इसमें सीवान ने 1-0 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहले हाफ के 26वें मिनट में सीवान के सफायत ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। प्रथम हाफ तक असम की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ का खेल काफी रोमांचक रहा। असम के खिलाड़ियों ने गोल करने की कोशिश की लेकिन खेल समाप्त होने तक कोई गोल नहीं कर सके। मैच समाप्त होने पर सीवान ने 1-0 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। खेल समाप्त होने के बाद दर्शकों ने रेफरी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए उसे घेर लिया और उसके साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की लेकिन आयोजन समिति के पदाधिकारी काफी मशक्कत कर उसे सुरक्षित मंच तक लाए। सफायत को मैन आफ द मैच का पुरस्कार वीरेंद्र राय एवं हिमांशु राय ने संयुक्त रूप से दिया। संचालक रामजी गिरी ने बताया कि फाइनल 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे से धनबाद झारखंड और सीवान के बीच होगा। इससे पहले मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौधरी दिनेशचंद्र राय एवं विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed