फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sir, the ancestral land has been declared as someone else's land

Ghazipur News: साहब... पुश्तैनी जमीन को दूसरे की जमीन बता लगा दिया पिलर

Sat, 24 Dec 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sir, the ancestral land has been declared as someone else's land
जिले के विभिन्न थाना परिसरों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। नोनहरा थाना एवं मुहम्मदाबाद कोतवाली में डीएम आर्यका अखौरी एवं एसपी ओमवीर सिंह फरियादियों की समस्याओं को सुनने के साथ निस्तारण का निर्देश दिया। इधर दुल्लहपुर थाने पर फरियाद लेकर पहुंची एक बुजुर्ग महिला रोने के साथ आरोप लगाई कि बिना नोटिस के ही राजस्व कर्मियों ने दूसरे के नाम से पट्टा का हवाला देते हुए पिलर लगा दिया है।
विज्ञापन

दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार सेनवारी गांव निवासी सुभावति देवी ने कहा की पुश्तैनी भूमि पर अब- तक खेती बारी कर रहे थे, लेकिन एक सप्ताह पूर्व भूमि पर पिलर लगाकर दूसरे की जमीन होने की बात कही जा रही है, जबकि खेत में चना बोया है।
विज्ञापन

कादिलशाहपुर गांव के हरिश्चंद्र यादव ने कहा दो वर्षों से थाना तहसील दिवस पर प्रार्थन पत्र दे रहा हूं, लेकिन खेल मैदान, नाली और चकरोड से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। एसडीएम आशुतोष श्रीवास्तव ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान आए छह प्रार्थना-पत्रों में एक भी निस्तारित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरदह संवाददाता के अनुसार आठ फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे और कासिमाबाद तहसीलदार जया सिंह से न्याय की गुहार लगाई। इस पर तहसीलदार ने क्षेत्रीय लेखपालों को मामलों के निस्तारण के लिए निर्देशित कर दिया गया, लेकिन देर शाम तक किसी भी मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका। इस मौके पर सीओ कासिमाबाद बलिराम सहित सभी क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।
कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार नौ मामले आए, जिसमें एक का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। बाकी मामलों को संबंधित विभाग को भेज दिया गया। इस दौरान बाराचवर विकास खंड के अमवा सिंह गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने कोतवाली परिसर में प्रदर्शन करते हुए जलाशय एवं कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की। उदय प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश सिंह ,विनय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अजय सिंह सहित ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सभा के पूर्व प्रधान मुनीब अंसारी द्वारा कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया गया है जो अवैध है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की जा चुकी है और अब तक पैमाइश नहीं हुई है। आरोप लगाया कि कि गांव के 18 बीघा ताल की भूमि है जिसमें पूर्व प्रधान मुनीब के द्वारा छह बीघा भूमि को फर्जी तरीके से अपने नाम दर्ज करा लिया है। यही नहीं पड़ोस के अमहट गांव में भी साढ़े चार बीघा जमीन अपने नाम और अपने परिजनों के नाम दर्ज कराया गया है।

एसपी और डीएम ने किया निरीक्षण
डीएम आर्यका अखौरी एवं एसपी ओमवीर सिंह नोनहरा थाना और मुहम्मदाबाद कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान द्वारा सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय, मेस, बैरक और थाने पर हो रहे निर्माण कार्यों और उनकी गुणवत्ता की भी जांच की। साथ ही संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed