फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Showed enthusiasm for precaution dose, 35 thousand vaccinations

प्रीकॉशन डोज के लिए दिखा जोश, 35 हजार टीकाकरण

Thu, 29 Sep 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Showed enthusiasm for precaution dose, 35 thousand vaccinations
जिले के 16 ब्लाकों में स्थित सीएचसी, पीएचसी के साथ जिला और महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को प्रीकॉशन डोज के लिए मैगा कैंप आयोजित हुआ। जनप्रतिनिधियों ने फीता काट कर शुभारंभ किया। सुबह नौ बजे से ही लोग प्रीकॉशन डोज लगाने के लिए पहुंच गए थे। आधार एवं मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद एक-एक करके कक्ष में पहुंच रहे थे, जहां उनका टीकाकरण हो रहा था। शाम चार बजे तक 35 हजार लोग टीका लगवा चुके हैं।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे तक जिला और महिला अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र पर कर्मचारी पहुंच गए थे। इधर सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीम पहुंच गई थी। नोडल अधिकारियों एवं मोबाइल टीम ने प्रत्येक केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। सुबह 9.30 बजे मरदह पीएचसी पर ब्लाक प्रमुख सीता ने फीता काटकर उद्घाटन किया। बूस्टर डोज लगवाने के लिए आए लाभार्थियों का आधार एवं मोबाइल नंबर लेकर स्वास्थ्य कर्मी रजिस्ट्रेशन में जुटे हुए थे।
विज्ञापन

ऑनलाइन पंजीकरण के बाद उन्हें टीकाकरण कक्ष में भेजा जा रहा था। प्रीकॉशन डोज लगवाकर निकल रहे लोगों के चेहरे पर सुरक्षा का भाव साफ नजर आ रहा था। इस संबंध में नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि शाम चार बजे तक 35 हजार लोगों ने प्रीकॉशन डोज लगवा लिया था। टीकाकरण के लिए 74 हजार 500 लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 30 सितंबर तक नि:शुल्क प्रीकॉशन डोज लगेगा। इसके बाद पैसे का भुगतान करके बूस्टर डोज लगवाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में सुरक्षित होना जरूरी है। जिन लोगों ने दोनों डोज ले लिया है, वह प्रीकॉशन डोज जरूर लगवाएं और समाज को सुरक्षित करें। - आशीष सिंह, मरदह
जिस तरह से संक्रमण को हराने के लिए सभी लोगों ने एकजुटता दिखाई। इसी तरह प्रीकॉशन डोज के लिए भी लोगों को आगे आने की जरूरत है। अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर डोज जरूर लें।- कमलेश शर्मा, बरही गांव

कोरोना को टीकाकरण से ही हराया जा सकता है। सभी लोगों ने देखा भी है। ऐसे में जरूरी है कि प्रीकॉशन डोज जरूर लगवाएं।- कृष्णा यादव, दुर्खुर्शी
बूस्टर डोज लगवाना काफी जरूरी है, वजह अभी तक कोरोना संक्रमण का दौर पूर्णत: समाप्त नहीं हुआ है। सुरक्षित रहना है तो वैक्सीनेशन जरूरी है। - इंदु देवी, गोविंदपुर कीरत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed