फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sentenced to jam, seven named, 200 unknown cases

जाम लगाने की सजा, सात नामजद, 200 अज्ञात पर केस

Mon, 17 Feb 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sentenced to jam, seven named, 200 unknown cases
जमानिया। बीते दिनों जिला मुख्यालय के रजागंज पुलिस चौकी से जमानिया के पांडेय मोड़ तक बेकाबू ट्रक द्वारा दर्जन भर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर लोगों को घायल करने की घटना हुई थी। इस दौरान जमानिया में आक्रोशित लोगों द्वारा सड़क जाम करना महंगा पड़ा गया। पुलिस कोतवाली क्षेत्र के हरपुर गांव के सात नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी में जुट गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 14 फरवरी को नशे में धुत चालक विनोद प्रजापति ने सदर कोतवाली क्षेत्र के रजागंज पुलिस चौकी से जमानिया पांडेय मोड़ तक तेज रफ्तार में ट्रक दौड़ाकर दर्जन भर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। हादसे में आटो चालक की मौत हो गई थी और नौ लोग घायल हो गए थे। ट्रक चालक द्वारा पांडेय मोड़ के पास सड़क किनारे लगे ठेला और वाहनों को क्षतिग्रस्त करने पर आक्रोशित लोगों द्वारा सड़क पर ठेला रखकर एनएच 24 को जाम कर दिया गया था। इस मामले में देवरिया चौकी प्रभारी राजीव कुमार त्रिपाठी की तहरीर पर हरपुर निवासी रुदल यादव, गुड्डू यादव, राकेश यादव, सत्येंद्र यादव, रजनीकांत यादव, चंद्रभाष यादव, तिलेश्वर यादव सहित 150 से 200 अज्ञात के खिलाफ जमानिया कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस संबंध में कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि सड़क जाम करने को लेकर सात नामजद और 150 से 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वीडियो से अज्ञात लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed