फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Second foundation day of Trilochan Kirti Stambh was celebrated

Ghazipur News: त्रिलोचन कीर्ति स्तंभ का द्वितीय स्थापना दिवस मनाया गया

Mon, 25 Dec 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Second foundation day of Trilochan Kirti Stambh was celebrated
भांवरकोल। ब्लॉक मुख्यालय स्थित सहरमाडीह स्थित त्रिलोचन कीर्ति स्तंभ का द्वितीय स्थापना दिवस रविवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कुलदेवी की पूजा प्रार्थना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। इसके बाद सम्मेलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन

संरक्षक अरविंद राय ने कहा कि कीर्ति स्तंभ में बाली अन्न का प्रतीक है और फरसा का प्रतीक वीरता है। ब्राह्मण वही है जो समाज को किसान के रूप में अन्न विद्वता और आवश्यकता पड़ने पर शस्त्र भी उठा सके। किनवार कीर्ति स्तम्भ से सभी लोगों को जोड़ा जाएगा और इस वंश का कल्याण किस प्रकार हो सके जिसके लिए सार्थक प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

समाज एकजुट होकर गरीबों और असहायों की हरसंभव मदद करेगा। वक्ता एन राय ने कहा कि त्रिलोचन दीक्षित गढ़वाल वंश के नवरत्नों में से एक थे। काशी के दशाश्वमेघ घाट पर जो अश्वमेघ यज्ञ हुआ था, उसके मुख्य पुरोहित थे।उन्हीं के वंशज मूलन दीक्षित ने हेमचंद को हराया था, जिसके बाद उन्हें सात सौ गांव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर प्रगतिशील किसान दिवाकर राय, जितेंद राय ,पंकज राय को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मान्धाता राय, साहित्यकार रामबदन राय, मदन गोपाल राय, राजेंद्र राय, शारदानंद राय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता किनवार समाज के अध्यक्ष संंतोष राय एवं संचालन ब्यास मुनी राय ने किया। विनय राय ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed