{"_id":"640f65f0652218cd2a0487cb","slug":"sarjana-samman-to-dr-umashankar-dr-shikha-and-dr-rajesh-kumar-ghazipur-news-c-20-1-101307-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: डॉ. उमाशंकर, डॉ. शिखा और डॉ. राजेश कुमार को सर्जना सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: डॉ. उमाशंकर, डॉ. शिखा और डॉ. राजेश कुमार को सर्जना सम्मान
विज्ञापन
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव सर्जना संपन्न
चित्रकला विभाग को दी गई प्राचार्य ट्राफी, दिशा राय एनसीसी की बेस्ट कैडेट
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव सर्जना रविवार की देर शाम को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं, कर्मचारियों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया। डॉ. उमाशंकर प्रसाद, डॉ. शिखा सिंह एवं डॉ. राजेश कुमार यादव को सर्जना सम्मान-2023 प्रदान किया गया। जबकि लवली सिंह एवं जबीउल्ला कुरैशी को विशिष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया। विभागवार उपलब्धियों के लिए प्राचार्य ट्राफी चित्रकला विभाग को दी गई। शिक्षणेत्तर गतिविधियों के लिए सर्वोत्तम रेंजर्स का पुरस्कार समीना, सर्वोत्तम रासेयो स्वयंसेवक का पुरस्कार सत्या तथा एनसीसी की बेस्ट कैडेट का पुरस्कार दिशा राय को प्रदान किया गया। कला संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सौम्या मिश्रा को महेंद्रप्रताप सिंह स्वर्ण पदक तथा विज्ञान संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर श्वेता यादव को शिवमूरत पाठक स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
परास्नातक की विभिन्न टॉपर छात्राओं प्राचीन इतिहास की शिप्रा राय, अर्थशास्त्र साधना यादव, राजनीति शास्त्र में शीलू किरण, अंग्रेजी में नौरीन अख्तर को ताराचंद्र मेमोरियल स्वर्ण पदक एवं नगद तथा गृह विज्ञान में पूजा यादव, शिक्षा शास्त्र सिल्की सिंह एवं हिंदी में ज्योति वर्मा को शिवमूरत पाठक सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रो. सरस्वती सिंह बहुमुखी प्रतिभा पदक रेंजर लीडर जयति जैन को तथा प्रो. अशोकचंद्र सिंह सांस्कृतिक उत्कृष्टता पदक रेंजर दामिनी चौधरी को दिया गया। इसी प्रकार डा. राजकुमारी पाठक सम्मान पुरस्कार वैष्णवी वर्मा को तथा सत्या लाल मेमोरियल स्वर्ण पदक शिवानी तिवारी को प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की सामान्य ज्ञान, वाद विवाद, निबंध, लोक गीत, लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिताओं के विजेता छात्राओं को भी पुरस्कार स्वरूप पदक एवं प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका औखरी एवं वरिष्ठ साहित्यकार नीरजा माधव ने दिया।