फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   'sahyog' will make it easier to monitor many tasks

Ghazipur News: ‘सहयोग’ से कई कार्यों की निगरानी में होगी आसानी

Thu, 22 Dec 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
'sahyog' will make it easier to monitor many tasks
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के प्रत्येक कार्यों की निगरानी अब सहयोग एप के माध्यम से की जाएगी। इस एप में क्षेत्र के सारे आंगनबाड़ी केंद्रों का इस ब्योरा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

सैदपुर की सीडीपीओ सोनम सिंह ने बताया कि सहयोग एप को बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों की मदद के लिए विकसित किया गया है। यह सरल, उपयोग में आसान एवं मोबाइल आधारित यूजर फ्रेंडली है। इसके जरिए विभागीय सेवाओं की गुणवत्ता, कार्यप्रणाली में सुधार के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन

इसके लिए सभी मुख्य सेविकाओं को सहयोग एप पर बीते पांच, छह, आठ और नौ दिसंबर को उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई (यूपीटीएसयू) की मदद से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में प्रशिक्षण एवं एप से जुड़ी बारीकियों की जानकारी भी दी जा चुकी है। बताया कि एप की चेकलिस्ट के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित सूचनाओं को अपलोड किया जा रहा है। एप पर केंद्रों की निरीक्षण आख्या, पोषाहार की स्थिति और लाभार्थियों के फीडबैक सहित कई बिंदुओं की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं से भी एक क्लिक पर पाएं जानकारी
मौधा। मुख्य सेविकाओं को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सहयोग एप को डाउनलोड करने के बाद इसमें अपना मोबाइल नंबर डालकर लॉगइन करना होगा। लॉगइन के बाद उनके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसके बाद सहयोग ऐप का उपयोग शुरू हो जाएगा। इस ऐप पर असाइन कार्यकर्ता, मासिक योजना, जॉब एड, मेरा परफारमेंस फीडबैक मेकैनिज्म, डेटाबेस की सूचना में सुधार, इनबिल्ट और चेकलिस्ट जैसे फीचर होंगे।

सहयोग एप से आंगनबाड़ी केंद्रों की सभी जानकारी अब ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेगी। एक क्लिक करने पर केंद्रों में संपादित होने वाली गतिविधियों की जानकारी भी मिल सकेगी। इस एप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड करना होगा। - सोनम सिंह, सीडीपीओ सैदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed