{"_id":"67be0df5eb342f3ecd0b337b","slug":"rohit-got-third-place-in-the-national-ranking-archery-competition-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-128771-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी स्पर्धा में रोहित को तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी स्पर्धा में रोहित को तीसरा स्थान
विज्ञापन
लोटवा टोकवा गांव निवासी रोहित कुमार ने राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी सफलता पर तीरंदाजों और खेल प्रेमियों में प्रसन्नता दिखी।
प्रतियोगिता 23 से 25 फरवरी तक उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित की गई थी। इस आयोजन का संचालन उत्तराखंड तीरंदाजी संघ और भारतीय तीरंदाजी संघ ने एनटीपीसी के सहयोग से किया। इसमें देश भर के शीर्ष तीरंदाजों ने हिस्सा लिया, जिसमें रोहित कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि के लिए उन्हें कैश प्राइज से सम्मानित किया गया। वह द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के पुरातन छात्र रहे हैं और वर्तमान में आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) में कार्यरत हैं। वह भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के कोलकाता उत्कृष्ट केंद्र में नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
उनके कोच सतीश दुबे ने उनके प्रदर्शन को सराहते हुए कहा कि रोहित ने अपने शानदार खेल से पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वह पहले भी राष्ट्रीय खेलों में पदक जीत चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। संघ के अध्यक्ष डॉ. मुकेश सिंह ने भी उन्हें इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।