गाजीपुर में बदमाशों का दुस्साहस: सराफा दुकान में घुसे लुटेरे, तमंचे से फायरिंग के बाद लाखों की चेन लेकर फरार
गाजीपुर में सराफा दुकान में घुसे लुटेरों ने तमंचा से फायरिंग कर सोने की छह चेन लूट लिए और मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
विस्तार
गाजीपुर शहर कोतवाली के बंशी बाजार स्थित एक सराफा दुकान में घुसे दो लुटेरों ने शनिवार को तमंचा से फायर कर छह सोने की चेन लूट लिया। इस दौरान लुटेरों ने दुकान के अंदर दो राउंड फायरिंग की। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे दुकान के बाहर खड़े अलटो कार से चौकिया के तरफ भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। कुछ देर बाद पहुंचे एसपी विनय कुमार और एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने सराफा व्यवसायी से पूरे घटना की जानकारी लेने के साथ मातहतों को दिशा- निर्देश दिया।
क्या है पूरा मामला
एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि शाम में बंशीबाजार स्थित एक सराफा दुकान पर अलटो कार से तीन लुटेरे पहुंचे। एक लुटेरा कार स्टार्ट कर बैठा हुआ था। जबकि दो लुटेरे दुकान के अंदर पहुंचे और सोने की चेन खरीदने के उद्देश्य से दुकानदार से सोने की चेन मांगकर देखने लगे। इसी दौरान एक लुटेरा दुकान से बाहर आया और पुन: तमंचा लेकर पहुंचा। इसके बाद लुटेरे ने दुकान के अंदर दो राउंड तमंचा से फायरिंग किया।
इस दौरान दुकानदार बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वहीं, लुटेरे छह सोने की चेन लेकर बाहर आए और स्टार्ट अलटो कार से तीनों लुटेरे चौकिया के तरफ भाग गए। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे लुटेरों को देख दुकानदार संजय कुमार वर्मा शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
इधर, जानकारी मिलते ही सीओ सिटी अनिल कुमार व कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस टीम सराफा दुकानदार से पूछताछ करने में जुट गए। वहीं, लूट की जानकारी मिलते ही एसपी विनय कुमार सिंह और एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने घंटों छानबीन करने के बाद मातहतों को दिशा निर्देश दिया।

बंशीबाजार स्थित सराफा दुकान से हुई लूट के बाद पहुंची पुलिस टीम ने दुकान में लगे सीसीटीवी को खंगालने लगी। यहीं नहीं बाहर लगे अन्य दुकानों पर सीसीटीवी फुटेज को देखने में टीम जुटी हुई थी। यहीं नहीं दुकान के अन्य कर्मियों से भी टीम एक- एक करके पूछताछ में जुटी हुई है। साथ ही नाकेबंदी करके पुलिस टीम ने भुतहियाटांड, चौकिया, विशेश्वरगंज, रौजा सहित अन्य प्रमुख इलाकों में चेकिंग अभियान भी शुरू कर दी। साथ ही संदिग्धों को उठाने के साथ पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
एसओजी सहित चार टीम गठित, तबाड़तोड़ छापेमारी शुरू
गाजीपुर। एसपी ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस के सहित पुलिस की चार टीम गठित की गई है। एक टीम दुकान के अंदर घटना की पूरी जानकारी लेने के साथ दुकानदार से एक- एक बिंदुओं पर पूछताछ कर जानकारी लेने में जुटी हुई है। जबकि एसओजी, सर्विलांस और अन्य तीन टीम ताबड़तोड़ संभावित ठिकानों पर दबिश देने में जुटी हुई है। टीम खासकर उन दुकानों के बाहर के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है, जो चौकिया के तरफ जाने वाले सड़क के किनारे स्थित है।
एक लुटेरा दुकान के बाहर कार में बैठा था। जबकि दो लुटेरे दुकान के अंदर गए। सोने की चेन देखने के बहाने से दुकानदार से लिया। इसके बाद लुटेरों ने दो राउंड फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया है। दुकानदार संजय कुमार वर्मा के बेटे ने बताया कि लुटेरों ने सोने की छह चेन लुटा है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ लुटेरों को पुलिस टीम चिह्नित करने में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश होगा। -विनय कुमार सिंह, एसपी गाजीपुर